फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   police

लंबित विवेचनाओं पर एसपी ने जताई नाराजगी

Sun, 23 Aug 2020 01:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
police
पुलिस लाइन में अपराध समीक्षा करते एसपी अनुराग वत्स। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। पुलिस लाइन सभागार में शनिवार को अपराध समीक्षा में लंबित विवेचनाओं की अधिकता पर एसपी ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने विवेचकों को गुणदोष के आधार पर लंबित विवेचनाएं जल्द निस्तारित करने को कहा। साथ ही थाना स्तर पर लंबित प्रार्थना पत्रों का समय से निस्तारण करने पर जोर दिया। कहा कि बिना मास्क लगाए मिलने वालों पर कार्रवाई करें।
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान एसपी ने कहा कि थानों पर मुकदमों से संबंधित मामलों की अधिकता है। मुकदमों में फैसलों के बाद माल का शीघ्र निस्तारण हो यह सुनिश्चित करने को कहा। अपहृताओं की शीघ्र बरामदगी और बाजारों व बैंकों की सुरक्षा ड्यूटी में कोताही करने की ताकीद की। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में भ्रमण करें और किसी प्रकार की कोई समस्या हो तो तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराएं।
विज्ञापन

कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए बाजारों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सोशल डिस्टेसिंग का पालन कराएं। मास्क न लगाने वालों पर कार्रवाई करें। नारी सुरक्षा दल को विद्यालय, बाजार, भीड़ वाले स्थानों व मंदिर आदि के आसपास चेकिंग का निर्देश दिया। वांछितों, गैर जमानतीय वारंटियों, पुरस्कार घोषित और महिला उत्पीड़न के मामलों के आरोपियों की शत प्रतिशत गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें मिला प्रशस्ति पत्र
बेहतर पुलिसिंग करने पर एसपी अनुराग वत्स ने अपराध गोष्ठी के बाद एएसपी अनूप कुमार आईजीआरएस सेल के दरोगा विकास राय, आईजीआरएस सेल के आरक्षी सुमित वर्मा, कुलदीप वर्मा व धर्मेंद्र यादव को प्रशस्ति पत्र दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed