फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Police action continues, 98 more hotel and restaurant operators served notices

Kanpur News: पुलिस कार्रवाई जारी, 98 होटल, ढाबा संचालकों को और थमाई नोटिस

Sat, 22 Nov 2025 01:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 22 Nov 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Police action continues, 98 more hotel and restaurant operators served notices
कानपुर देहात। सड़क हादसे रोकने के लिए पुलिस ने हाईवे किनारे अवैध पार्किंग रोकने के साथ बिना नंबर प्लेट के दौड़ रहे भारी वाहनों पर कार्रवाई शुरू की है। शुक्रवार को 98 होटल-ढाबा संचालकों को नोटिस जारी की गई। इसके साथ ही 19 वाहनों कार्रवाई की है।
विज्ञापन

जिले के सभी सर्किल से क्षेत्राधिकारी, थाना पुलिस की टीमें गुरुवार देर रात से शुक्रवार तड़के तक हाईवे किनारे स्थित प्रतिष्ठानों के सामने वाहनों के खड़ा होने की स्थिति जांचती रहीं। कुछ जगह प्रतिष्ठानों के आस-पास वाहन खड़े दिखे। इस पर टीम ने संचालकों को कड़ी हिदायत दी। इसके साथ ही अभियान के दौरान 98 होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट व अन्य प्रतिष्ठान चिह्नित कर नोटिस थमाई। जिसमें साफ निर्देश दिए गए हैं कि यदि वाहन खड़ा मिला तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, रात में चली विशेष चेकिंग के दौरान नंबर प्लेट में छेड़छाड़ करने व कागज अधूरे मिलने पर 19 वाहनों पर कार्रवाई की गई। इसमें 17 वाहनों का चालान व दो वाहन सीज किए गए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि हाईवे किनारे संचालित हो रहे होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट व अन्य प्रतिष्ठानों के सामने काफी समय से अवैध पार्किंग होती रही है। रात के अंधेरे व कोहरे की धुंध में सड़क किनारे खड़े वाहन हादसे का कारण बनते हैं। सड़क हादसे न हो, इसके लिए एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने सख्ती दिखाई है। दो दिन से प्रतिष्ठानों के सामने वाहन खड़ा कराने वालों को चिह्नित कर बीएनएसएस की धारा 168 के तहत नोटिस थमाई जा रही है। गुरुवार को 160 लोगों को नोटिस थमाई गई थी। एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने बताया कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed