{"_id":"5d1e03b48ebc3e3cdd79c59c","slug":"poisonous-liquor-case-bsp-leader-surrender-to-police","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जहरीली शराब कांड में सपा नेता ने किया सरेंडर, दूध कारोबार की आड़ में सालों से कर रहा था मौत का धंधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरीली शराब कांड में सपा नेता ने किया सरेंडर, दूध कारोबार की आड़ में सालों से कर रहा था मौत का धंधा
Thu, 04 Jul 2019 07:20 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 04 Jul 2019 07:20 PM IST
विज्ञापन
जहरीली शराब से हुई मौताें के बाद रोते बिलखते परिजन (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के घाटमपुर में जहरीली शराब कांड के आरोपी सपा नेता हरेंद्र यादव ने बुधवार को माती कोर्ट में सरेंडर कर दिया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वह दूध कारोबार की आड़ में अवैध शराब का धंधा करता था। शराब कांड में अब तक 14 आरोपी जेल जा चुके हैं।
पुलिस को हरेंद्र के दो भाइयों समेत बसपा नेता योगेंद्र कुशवाहा के पिता मुंशी कुशवाहा की तलाश है। 8 व 9 मार्च को घाटमपुर में जहरीली शराब से आठ मौतें हुई थीं। घाटमपुर सीओ शैलेंद्र सिंह ने बताया कि पतारा के चकरीपुर गांव निवासी हरेंद्र यादव सपा से जुड़ा है।

बसपा से रहा है पार्टी का ब्लाक उपमंत्री
वह पार्टी का ब्लाक उपमंत्री रहा है। हरेंद्र व उसके दो भाई राजेश व योगेंद्र का दूध का बड़ा काम है। उसने योगेंद्र कुशवाहा के साथ मिलकर मिलावटी शराब का धंधा शुरू किया। 2013 से अवैध शराब का कारोबार कर रहा था।
वह दूध के कंटेनर में शराब के पाउच व बोतलें भरकर आसपास के होटलों, परचून दुकानों व ठेकों पर शराब सप्लाई करता था। पुलिस हरेंद्र को रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में अर्जी डालेगी। सीओ ने बताया कि अवैध शराब के कारोबार से हरेंद्र ने करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी बनाई है जिसे जब्त करवाने की कार्रवाई होगी।