फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   poisonous liquor case bsp leader surrender to police

जहरीली शराब कांड में सपा नेता ने किया सरेंडर, दूध कारोबार की आड़ में सालों से कर रहा था मौत का धंधा

Thu, 04 Jul 2019 07:20 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 04 Jul 2019 07:20 PM IST
विज्ञापन
poisonous liquor case bsp leader surrender to police
जहरीली शराब से हुई मौताें के बाद रोते बिलखते परिजन (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के घाटमपुर में जहरीली शराब कांड के आरोपी सपा नेता हरेंद्र यादव ने बुधवार को माती कोर्ट में सरेंडर कर दिया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वह दूध कारोबार की आड़ में अवैध शराब का धंधा करता था। शराब कांड में अब तक 14 आरोपी जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन


पुलिस को हरेंद्र के दो भाइयों समेत बसपा नेता योगेंद्र कुशवाहा के पिता मुंशी कुशवाहा की तलाश है। 8 व 9 मार्च को घाटमपुर में जहरीली शराब से आठ मौतें हुई थीं। घाटमपुर सीओ शैलेंद्र सिंह ने बताया कि पतारा के चकरीपुर गांव निवासी हरेंद्र यादव सपा से जुड़ा है।
विज्ञापन

 

बसपा से रहा है पार्टी का ब्लाक उपमंत्री

वह पार्टी का ब्लाक उपमंत्री रहा है। हरेंद्र व उसके दो भाई राजेश व योगेंद्र का दूध का बड़ा काम है। उसने योगेंद्र कुशवाहा के साथ मिलकर मिलावटी शराब का धंधा शुरू किया। 2013 से अवैध शराब का कारोबार कर रहा था।

वह दूध के कंटेनर में शराब के पाउच व बोतलें भरकर आसपास के होटलों, परचून दुकानों व ठेकों पर शराब सप्लाई करता था। पुलिस हरेंद्र को रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में अर्जी डालेगी। सीओ ने बताया कि अवैध शराब के कारोबार से हरेंद्र ने करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी बनाई है जिसे जब्त करवाने की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed