{"_id":"66d24beb52bbcc4d2207ef74","slug":"poisoned-again-on-the-highway-made-to-drink-tea-robbed-as-soon-as-he-became-unconscious-etawa-news-c-216-1-etw1001-115378-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: हाईवे पर फिर जहरखुरानी, चाय पिलाई, बेहोश होते ही लूट लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: हाईवे पर फिर जहरखुरानी, चाय पिलाई, बेहोश होते ही लूट लिया
विज्ञापन
फोटो संख्या 22
फोटो संख्या 23
- नेशनल हाईवे पर दूसरे दिन कंटेनर चालक व सहचालक को बनाया शिकार
- 16 हजार रुपये, तीन मोबाइल व 400 लीटर डीजल लूटा
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। नेशनल हाईवे पर दूसरे दिन फिर एक और कंटेनर चालक व सहचालक को जहरखुरानों ने शिकार बना लिया। उनके पास से रुपये, तीन मोबाइल व कंटेनर से 400 लीटर डीजल लूट ले गए।
सूचना पर पहुंचे परिजनों ने दोनों को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एक दिन पहले भी बदमाशों ने कंटेनर चालक और सहचालक को बेहोश करके लूटा था। कंटेनर से डीजल निकालकर आईटीआई चौराहा के पास हाईवे पर खड़ा करके भाग गए थे।
आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर मानिकपुर मोड़ के पास शुक्रवार सुबह एक कोरियर कंपनी का कंटेनर काफी देर से खड़ा था। जीपीएक पर एक ही जगह पर कंटेनर खड़ा होने पर कंपनी के कर्मचारियों ने जब चालक को फोन किया तो उसका नंबर बंद था। जिसके बाद चालक के परिजनों को सुबह आठ बजे फोन से सूचना दी।
विज्ञापन
परिजन मौके पर पहुंचे और यूपी 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस व परिजनों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। औरैया जिले के थाना बाबरपुर के शिवाजी नगर निवासी शिवम ने बताया कि कंटेनर चालक कुलदीप उसका बड़ा भाई है। सहचालक नीरज निवासी भगतपुर थाना एलाऊ मैनपुरी भाई के साले का साला है।
दोनों हरियाणा की एक ट्रांसपोर्ट कंपनी का कंटेनर चलाते हैं। होश आने पर कुलदीप ने बताया कि गुरुवार शाम चार बजे कोलकाता के लिए निकले थे। पलवल में दो युवक इटावा के लिए कंटेनर में सवार हुए, जिन्होंने कठफोरी टोल पर चाय पिलाई। जिसके बाद उन्हें नींद आने लगी, उसके बाद वह बेहोश हो गए। उनके पास से कंपनी से मिले 16 हजार रुपये, तीन मोबाइल व कंटेनर के टैंक से चार सौ लीटर डीजल निकाल ले गए।
अस्पताल की सूचना पर पुलिस जांच में जुट गई है। इससे पहले गुरुवार को इसी तरह आईटीआई ओवरब्रिज के ऊपर मैनपुरी जिले के रहने वाले दो चचेरे भाई कंटेनर चालकों को शिकार बनाकर नकदी, मोबाइल और 800 लीटर डीजल निकालकर बदमाश फरार हो गए थे। पुलिस इस घटना में बदमाशों का अब तक कोई सुराग भी नहीं लगा पाई थी, कि शुक्रवार को बदमाश दोबारा शहर से लगे हाईवे पर घटना को अंजाम दे गए।