{"_id":"5a4bd4384f1c1b0e788b6416","slug":"poet-sunil-jogi-famous-poetry-in-anurag-kashyap-movie-mukkabaz","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अनुराग की फिल्म 'मुक्काबाज' के गाने से \"यूपीवालों का क्रेज\" बनी सुनील जोगी की मशहूर कविता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुराग की फिल्म 'मुक्काबाज' के गाने से "यूपीवालों का क्रेज" बनी सुनील जोगी की मशहूर कविता
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 03 Jan 2018 06:37 PM IST
विज्ञापन
मुक्काबाज फिल्म
युवाओं के बीच सबसे ज्यादा लोकप्रिय हुई फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' पार्ट-1 और पार्ट-2 के बाद एक बार फिर बॉलीवुड के नामी फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप बड़ा धमाल मचाने वाले हैं। अनुराग अपनी अपकमिंग फिल्म 'मुक्काबाज' के ट्रेलर और गानों से यूपी और बिहार के युवाओं की पसंद बन चुके हैं।
'मुक्काबाज' फिल्म का ट्रेलर और गाने काफी चर्चित हो रहे
मुक्काबाज फिल्म में सुनील जोगी की मशहूर कविता आईटम सॉन्ग अंदाज में
सोशल मीडिया से लेकर टीवी, रेडियो-एफएम पर 'मुक्काबाज' फिल्म का ट्रेलर और गाने काफी चर्चित हो रहे हैं। मुक्काबाज का एक गाना 'मुश्किल है अपना मेल प्रिये' इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। दरअसल ये गाना जाने-माने कवि डॉ. सुनील जोगी की 17 साल पुरानी कविता पर आधारित है। इस कविता को आइटम सॉन्ग अंदाज में एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी फिल्म 'मुक्काबाज' में पेश करते हुए नजर आते हैं।
तो आइये जानते हैं कनपुरिया कवि सुनील जोगी की ये सालों पुरानी मशहूर कविता आखिर कैसे 'मुक्काबाज' फिल्म का आइटम सॉन्ग बन गई....
तो आइये जानते हैं कनपुरिया कवि सुनील जोगी की ये सालों पुरानी मशहूर कविता आखिर कैसे 'मुक्काबाज' फिल्म का आइटम सॉन्ग बन गई....
ये कविता बहुत मुफीद लगी
मुक्काबाज फिल्म में सुनील जोगी की मशहूर कविता आईटम सॉन्ग अंदाज में
मुंबई में पिछले दिनों फिल्म मुक्काबाज की ट्रेलर लॉन्चिंग के मौके पर फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने कहा था कि , ' मैं हमेशा से डॉ. सुनील जोगी का बहुत बड़ा फैन रहा हूं। मुक्काबाज फिल्म के लिए मुझे उनकी ये कविता बहुत मुफीद लगी। ये कविता सालों से हमारे यहां प्यार में होने वाले भेदभाव की परिभाषा बताती आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म की शूटिंग बरेली में हुई
मुक्काबाज फिल्म
मुश्किल है अपना मेल प्रिये 17 साल पुरानी कविता है, जिसे हमने इस फिल्म के लिए कंपोज किया है। फिल्म में विनीत कुमार, जोया हुसैन, जिम्मी शेरगिल और रवि किशन मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की शूटिंग बरेली में हुई है। 12 जनवरी 2018 को मुक्काबाज फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
जानिए मुक्काबाज फिल्म के बारे में
मुक्काबाज फिल्म
डायरेक्टर अनुराग कश्यप की अपकमिंग फिल्म है 'मुक्काबाज'। इंडियन स्पोर्ट्स ड्रामा पर आधारित ये फिल्म 12 जनवरी को रिलीज होगी। इस फिल्म में विनीत कुमार सिंह, जोया हुसैन, रवि किशन और जिम्मी शेरगिल लीड रोल में है। फिल्म के प्रोड्यूसर आनंद एल राय है। फिल्म में संगीत रचिता अरोड़ा का है। इस फिल्म का प्रीमियर साल 2017 में आयोजित हुए मामी फिल्म फेस्टिवल में किया गया था। फिल्म को फेस्टिवल में स्टेंडिंग ओवेशन मिला था।