{"_id":"5a4ca2004f1c1b35338b6372","slug":"man-arrested-due-to-cruelity-with-monkey-in-kanpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इसी शख्स ने बेरहमी से पीटा था बंदर को, अब कह रहा है ऐसी बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इसी शख्स ने बेरहमी से पीटा था बंदर को, अब कह रहा है ऐसी बातें
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 03 Jan 2018 03:02 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार किया गया आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के कानपुर में बंदर को पीट पीटकर लहूलुहान करने के मामले में पुलिस ने तेजी दिखाई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े जाने बाद आरोपी ने पुलिस के सामने ये बाते कहीं...
घायल बंदर
- फोटो : अमर उजाला
छेदी सिंह का पुरवा में सोमवार दोपहर शटरिंग कारीगर रघुवीर पाल ने लंगूर को डंडों और पत्थर से पीटकर लहूलुहान कर दिया था। मोहल्ले के धर्मेंद्र और राकेश गौड़ ने उसका प्राथमिक उपचार किया था। आरोपी मौके से भाग गया था। वन विभाग की टीम ने लंगूर को रायपुरवा स्थित पशु चिकित्सालय में भर्ती कराया था। लंगूर का इलाज कर रहे डॉ. गौतम के मुताबिक लंगूर की हालत गंभीर बनी हुई है। वह खाना नहीं खा रहा है। सिर और चेहरे पर चोटों की वजह से उसे दिखाई भी नहीं दे रहा है। वह कुछ दूर चलकर गिर जाता है।
घायल बंदर, आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। अर्चना त्रिपाठी ने बताया कि वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की धारा में सात साल कैद से ज्यादा की सजा है। पशु क्रूरता अधिनियम में तीन से सात की सजा का प्रावधान है। जीव को शारीरिक नुकसान पहुंचाने में एक साल से ज्यादा की सजा का प्रावधान है। वन्य जीव संरक्षण अधिनियम में सात साल से ज्यादा सजा का प्रावधान है। इसकी वजह से आरोपी को थाने से जमानत नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
घायल बंदर, आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
मेडिकल रिपोर्ट मिलने पर दी तहरीर
वन विभाग के अफसर भी पुलिस की तरह मामले को टरकाने की कोशिश करते रहे। वन विभाग के अफसरों ने पीपुल्स फॉर एनीमल्स की जिलाध्यक्ष अर्चना त्रिपाठी से कहा कि लंगूर की मेडिकल रिपोर्ट उनको दी जाए। इसके बाद ही विभाग की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। इसके बाद उन्होंने वन विभाग के अफसरों को लंगूर की मेडिकल रिपोर्ट सौंप दी। तब वन विभाग की तरफ से थाने में तहरीर दी गई।

खाने पर झपटा तो डंडे से पीटा
आरोपी रघुवीर पाल ने पुलिस को बताया कि सोमवार दोपहर वह घर की छत पर धूप सेंकने के साथ ही खाना खा रहे थे। लंगूर तभी उसके और खाने की तरफ झपटा पड़ा। इस पर लंगूर को छत पर ही डंडे से पीट दिया। अब अपनी इस गलती का अहसास हुआ।