{"_id":"691a084f5292161f2f0262c0","slug":"png-pipeline-bursts-while-digging-a-hole-to-install-an-electric-pole-accident-averted-kanpur-news-c-220-1-akb1002-134181-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बिजली पोल लगाने के लिए गड्ढा करने में फटी पीएनजी पाइप लाइन, हादसा बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बिजली पोल लगाने के लिए गड्ढा करने में फटी पीएनजी पाइप लाइन, हादसा बचा
Sun, 16 Nov 2025 10:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sun, 16 Nov 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर में परी चौराहा पर जंग खाकर गले बिजली पोल को बदलने के लिए ड्रिल से गड्ढा करने के दौरान भूमिगत पीएनजी पाइप लाइन फट गई। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ। गैस का रिसाव होने पर दमकल को बुलाया गया। इधर टोरंट कर्मियों ने वाल्व से गैस आपूर्ति बंद की। करीब तीन घंटे दो सौ घरों में पीएनजी आपूर्ति बाधित रही।
नेहरू नगर निवासी सचिन गुप्ता, राजेश कुमार आदि ने शनिवार को शिकायत की थी कि परी चौराहा पर लगा बिजली पोल जर्जर है। नीचे से पोल पूरी तरह से गल गया है। एडीएम वित्त एवं राजस्व दुष्यंत कुमार ने एसडीओ अकबरपुर को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इस पर रविवार दोपहर में नया पोल व हाइड्रा लेकर बिजली कर्मी मौके पर पहुंचे। भूमिगत पीएनजी पाइप लाइन पड़ी होने की वजह से टोरंट कर्मियों को सूचना दी गई।
टोरंट कंपनी के टेक्नीशियन कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। उनके बताए अनुसार दोपहर करीब दो बजे हाइड्रा से ड्रिल कर गड्ढा खोदते समय गैस पाइप लाइन फट गई। गैस का रिसाव होने पर बिजली कर्मी डर गए। तुरंत दमकल को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची यातायात पुलिस ने चौराहा का एक तरफ का रास्ता बंद करा दिया। इधर टोरंट कर्मियों ने वाल्व से पाइप लाइन में गैस आपूर्ति बंद कर दी। फायर टैंकर लेकर दोपहर 2:20 बजे दमकल कर्मी पहुंचे तब तक स्थित पूरी तरह से काबू कर ली गई थी।
विज्ञापन
टोरंट कर्मियों ने जेसीबी मंगवाकर क्षतिग्रस्त पाइप लाइन दुरुस्त कराई। इस दौरान करीब दो घंटे दो सौ घरों में पीएनजी आपूर्ति बंद रही। कंपनी के सहायक प्रबंधक केके शर्मा ने बताया कि गनीमत रही कि पाइप लाइन को अधिक नुकसान नहीं हुआ। एसडीओ विद्युत डीपी सिंह ने बताया कि टोरंट कंपनी प्रतिनिधियों ने जेसीबी से खुदाई कराई है। क्षतिग्रस्त पोल हटाकर नया पोल लगाया जाएगा।