फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   PM will gift 11 projects worth Rs 20,631 crore to the citizens

Kanpur News: पीएम की शहरवासियों को देंगे 20,631 करोड़ की 11 परियोजनाओं की सौगात

Sun, 20 Apr 2025 02:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
PM will gift 11 projects worth Rs 20,631 crore to the citizens
कानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 24 अप्रैल को शहर आगमन का कार्यक्रम प्रस्तावित है। पीएम सीएसए मैदान से शहर की 20,631 करोड़ की 11 परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास करेंगे। इनमें से 20,193 करोड़ की आठ परियोजनाओं का लोकार्पण और 438 करोड़ की तीन परियोजनाओं का शिलान्यास करना है। इसके साथ ही दो योजनाओं के चार लाभार्थियों को प्रमाणपत्र भी साैंपेंगे। वह 1:15 घंटा शहर में रहेंगे।
विज्ञापन



कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शहर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री के नयागंज मेट्रो स्टेशन से रावतपुर स्टेशन तक मेट्रो से यात्रा करने के कार्यक्रम पर संशय है। जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री का चॉपर पहले चकेरी एयरपोर्ट पर 2:45 बजे उतरेगा। वहां से चॉपर से तीन बजे सीएसए स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेगे। मंच से ही शहर की 11 परियोजनाओं का रिमोट दबाकर लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद तीन आयुष्मान कार्ड और एनआरएलएम की महिलाओं को ऋण चेक सौंपेंगे। चार बजे तक जनसभा को संबोधित कर रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन

25 हजार लाभार्थी लाने का लक्ष्य
सीएसए के मैदान में होने वाली प्रधानमंत्री की जनसभा को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन सभी ब्लाॅकों से अलग-अलग योजनाओं के लाभार्थियों को बुलाने की तैयारी कर रहा है। लाभार्थियों को लाने और ले जाने के लिए करीब 500 बसें लगाई गई हैं। जनसभा में करीब 50 हजार भीड़ इकट्ठा करने का लक्ष्य तय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन पावर प्लांट, मेट्रो के दूसरे फेज का संचालन व अन्य परियोजनाएं
नेयवेली लिग्नाइट पावर प्लांट..घाटमपुर में कुल तीन यूनिट की क्षमता 1980, प्रति यूनिट की क्षमता 660 मेगावाट। कुल लागत 19237 करोड़ रुपये। इसमें उप्र राज्य विद्युत उत्पादन की कुल 49 प्रतिशत, एनएलसी इंडिया के पास 51 प्रतिशत की हिस्सेदारी है।

-------------

सोलर पॉवर प्लांट...
बिल्हौर के आठ गांवों के 1750 एकड़ में 225 मेगावाट क्षमता का पावर प्लांट स्थापित किया गया है। इसमें इसमें दो संयंत्र लगे हैं। पहला 140 और दूसरा 85 मेगावाट क्षमता का है। इसके जरिए कानपुर देहात, कन्नौज, उन्नाव, हरदोई जिलों का लाभ होगा।
---------
पनकी पॉवर प्लांट...
कुल क्षमता 662 मेगावाट। जिसमें से 500 मेगावाट का विद्युत उत्पादन शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article