फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   PM talks to the beneficiary woman of PM Awas Yojana in chitrakoot

प्रधानमंत्री मोदी से बोलीं राजकुमारी- नमस्ते सरकार, ओढ़ना अनाज भीग जात है बइठैं का ठऊर नहीं रहत

Wed, 20 Jan 2021 09:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 20 Jan 2021 09:28 PM IST
विज्ञापन
PM talks to the beneficiary woman of PM Awas Yojana in chitrakoot
पीएम ने आवास योजना की लाभार्थी महिला से की वार्ता - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने जब खोह गांव की महिला राजकुमारी से बात की तो महिला ने ठेठ बुंदेलखंडी भाषा में नमस्ते सरकार कहकर बातचीत शुरू की। इस दौरान प्रधानमंत्री कई बार उसके जवाबों पर हंसे भी। महिला बार-बार सरकार शब्द से ही प्रधानमंत्री को संबोधित कर रही थी।
विज्ञापन


कच्चे मकान और उससे होने वाली समस्या के सवाल पर राजकुमारी ने प्रधानमंत्री से कहा कि सरकार बहुत तकलीफ होत ही, बरसात मा ओढ़ना, अनाज सब भीग जात है, बइठैं का भी ठऊर नहीं रहत है हमऊ भीग जईत हवे। पीएम योजना से मकान मिलने पर अब सपना पूरा हुआ है।
विज्ञापन


सदर विकास खंड के खोह गांव में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की लाभार्थी महिला से बुधवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये वार्ता की। इस दौरान महिला ने प्रधानमंत्री के हर सवाल का बेबाकी से जवाब दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने बुंदेलखंडी भाषा में कहा कि निजी आवास बनने से परिवार में खुशहाली आएगी और पानी टपकने की समस्या से भी निजात मिलेगी और मेहमान आने पर भी अच्छा लगेगा। प्रधानमंत्री के दूसरे सवाल पर कहा कि मकान के लिए एक लाख 20 हजार रुपये मिलेंगे।


प्रधानमंत्री ने पूछा कि पूरे पैसे मिल जाएंगे या नहीं, इस पर महिला ने कहा कि उसे विश्वास है कि पूरे पैसे मिल जाएंगे। प्रधानमंत्री ने पेयजल के बारे में पूछा कि गांव में पानी की क्या स्थिति है पानी मिलता है या नहीं, तो महिला ने जवाब दिया कि गांव में पानी की बहुत कमी है। गांव में हैंडपंप भी नहीं लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed