{"_id":"5c813346bdec2213f4133f9b","slug":"pm-narendra-modi-rally-in-kanpur-8-march","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर में आज पीएम मोदी दिखाएंगे लखनऊ-आगरा मेट्रो को हरी झंडी, इतने बजे पहुंचेंगे मैदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर में आज पीएम मोदी दिखाएंगे लखनऊ-आगरा मेट्रो को हरी झंडी, इतने बजे पहुंचेंगे मैदान
Thu, 07 Mar 2019 08:36 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 07 Mar 2019 08:36 PM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को कानपुर आएंगे। निराला नगर मैदान पर आयोजित रैली स्थल से प्रधानमंत्री वीडियो लिंक के जरिये लखनऊ मेट्रो विस्तार परियोजना के अंतर्गत चौधरी चरणसिंह एयरपोर्ट स्टेशन से मेट्रो को हरी झंडी दिखाएंगे।
आगरा में प्रस्तावित मेट्रो परियोजना और पनकी स्थित 660 मेगावॉट क्षमता के पावर प्लांट का शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को आवासों की चाभी व आवंटन पत्र सौंपेेंगे। केडीए व अन्य विभागों के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे।

पीएमओ ने जारी किया पीएम का कार्यक्रम
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से मोदी के शहर आगमन का कार्यक्रम जारी हो गया है। प्रधानमंत्री दोपहर एक बजकर 25 मिनट पर हेलीकॉप्टर से निराला नगर मैदान पहुंचेंगे। करीब एक घंटा पांच मिनट तक रैली स्थल पर रहेंगे। जनसभा को संबोधित करेंगे।
प्रधानमंत्री दो बजकर 30 मिनट पर गाजियाबाद के लिए रवाना होंगे। प्रधानमंत्री के आगमन के मद्देनजर बृहस्पतिवार देर रात तक तैयारियां जारी रहीं। उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने भी देर शाम रैली स्थल का निरीक्षण किया।
लोकार्पण-शिलान्यास वाले काम और लागत
1. आगरा मेट्रो रेल परियोजना - 8416 करोड़
2. पनकी पावर प्लांट 5816 करोड़
3. जाजमऊ में एसटीपी का निर्माण 617 करोड़
4. उन्नाव में 13 एमएलडी क्षमता का ट्रीटमेंट प्लांट 100 करोड़
5. महावीर नगर विस्तार योजना का विकास 63.52 करोड़
6. परेड स्थित क्रिस्टल मल्टीलेवल पार्किंग व कामर्शियल काम्प्लेक्स 41.62 करोड़
7. शताब्दी नगर योजना के सेक्टर-3 स्थित भूखंड का विकास कार्य 23.34 करोड़
8. रतनपुर स्थित 12.50 एमएलडी क्षमता का सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट 23.70 करोड़
9. शताब्दी नगर योजना में 12.50 एमएलडी क्षमता वाले एसटीपी का निर्माण 21.72 करोड़
10. जाजमऊ में निर्माणाधीन प्रवेश द्वार सौंदर्यीकरण 13.77 करोड़