{"_id":"5857b4ed4f1c1b7d6be392cc","slug":"pm-narendra-modi-on-note-ban","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम बोले, नोटबंदी से अच्छों अच्छों का खेल खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम बोले, नोटबंदी से अच्छों अच्छों का खेल खत्म
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 20 Dec 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
कानपुर में परिवर्तन रैली के दौरान मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कानपुर में आयोजित परिवर्तन रैली के में विपक्ष समेत कालाधंधा करने वालों पर निशाना साधा। पीएम बोले, नोटबंदी से अच्छों अच्छों का खेल खत्म हो गया है।
पीएम ने मिलावटी व नकली सामान बेचकर जनता की जान से खिलवाड़ करने वाले काला कारोबारियों पर निशाना साधा। मोदी ने कहा, मैं जरा दिल्ली वालों को कहना चाहता हूं दिल्ली वाले बड़े चाव से दूध पीते हैं। इससे पता नहीं चल पाता था कि सिंथेटिक दूध कौन सा है और असली दूध कौन सा। किसानों की आड़ में सिंथेटिक दूध बनाकर देश को बर्बाद करने वाले लोग पैसा बनाने के लिए ऐसा करते थे। अब इनका खेल खत्म हो गया।
मोदी ने कहा सरकार बनने के बाद यूरिया का नीम कोटिंग शुरू हुई। अब अगर कोई दूध में सिंथेटिक दूध बनाने के लिए यूरिया का इस्तेमाल करेगा तो दूध फट जाएगा। उन्होंने कहा करोड़ों बच्चों की जिंदगी हमने बचाई है। यूरिया का नीम कोटिंग सिंथेटिक धंधा करने वालों को चोट पहुंची है। नोटबंदी से अच्छों अच्छों का खेल खत्म हो गया है।
विज्ञापन
वहीं उत्तर प्रदेश के किसानों पर फोकस करते हुए उन्होंने कहा, कोई साल ऐसा नहीं जाता जब गन्ना किसान परेशान नहीं होता और किसान आत्महत्या नहीं करता। उन्होंने इसकी बड़ी वजह मिलों का समय पर चालू न होना बताया।
पीएम बोले प्रदेश के गरीब किसान मेहनत कर पाई-पाई जोड़कर गन्ने जैसी महंगी फसल उगाते हैं लेकिन मिल मालिक चालाकी कर मिलों को देर से चालू करते हैं। इससे गन्ने का रेट गिर जाता है। खामियाजा गरीब किसान को भुगतना पड़ता है। पहली बार समय पर मिलें चालू हुई हैं। 2014-15 में बकाया राशि 20-22 हजार करोड़ चुकाने में हमारी सरकार ने सफलता प्राप्त की है।