फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   PM Modi Visit In Kanpur Chief Secretary and DGP will be in city on 26th will take stock of the preparations

PM Visit In Kanpur: मुख्य सचिव और डीजीपी 26 को शहर में, लेंगे पीएम आगमन की तैयारियों का जायजा

Sat, 24 May 2025 01:52 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 24 May 2025 01:52 PM IST
सार

Kanpur News: गुरुवार को जिलाधिकारी व सीडीओ समेत अफसरों ने पीएम मोदी के जनसभा स्थल का निरीक्षण कर स्थिति देखी थी। सीएसए मैदान को पूरी तरह घेरे में लिया। एक से दो दिन में एसपीजी के भी आने की उम्मीद है। पीएम के जनसभा स्थल में 30 ब्लॉक बनाए जा रहे।

विज्ञापन
PM Modi Visit In Kanpur Chief Secretary and DGP will be in city on 26th will take stock of the preparations
कानपुर मेट्रो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 30 मई को कानपुर में कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसको लेकर जिला प्रशासन तैयारी में जुटा है। वहीं, 26 मई को मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और डीजीपी प्रशांत कुमार भी शहर आ रहे हैं। वह सीएसए मैदान स्थित जनसभा स्थल का निरीक्षण समेत अफसरों के साथ बैठक करेंगे। उधर, सीएसए स्थित मैदान में पीएम के कार्यक्रम का पंडाल तैयार किया जा रहा है।

विज्ञापन

इसमें करीब 50 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी को 20,656 करोड़ रुपये की मेट्रो, पनकी-घाटमपुर पावर प्लांट, दक्षिण में सौ शैया अस्पताल समेत 11 बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करना है। इसमें ज्यादातर परियोजनाएं ग्रेटर नोएडा की हैं। शुक्रवार को बम निरोधक दस्ता ने मैदान में जगह-जगह जांच की।

विज्ञापन

जनसभा स्थल में बनाए जा रहे हैं 30 ब्लॉक
सीएसए मैदान को पूरी तरह घेरे में लिया। एक से दो दिन में एसपीजी के भी आने की उम्मीद है। पीएम के जनसभा स्थल में 30 ब्लॉक बनाए जा रहे। पीएम की दो फ्लीट के लिए वाहन तैयार किए जा रहे हैं। इसके लिए पुलिस व प्रशासन समन्वय बनाकर काम कर रहा है। गुरुवार को जिलाधिकारी व सीडीओ समेत अफसरों ने मैदान का निरीक्षण कर स्थिति देखी थी।

मुख्य सचिव और डीजीपी का मिनट टू मिनट

  • 10:40 बजे: सीएसए मैदान में हेलीकाप्टर से उतरेंगे।
  • 11:30 बजे तक: मैदान समेत पीएम की सभा की तैयारी देखेंगे व बैठक करेंगे।
  • 11: 30 बजे: मंडलायुक्त कार्यालय में वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग से बैठक।
  • 2:00 बजे अपराह्न: सीएसए मैदान से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed