फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   pm modi rally security arrangement

मोदी की रैली को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम

Sat, 22 Oct 2016 09:52 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 22 Oct 2016 09:52 PM IST
विज्ञापन
pm modi rally security arrangement
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
महोबा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 24 अक्टूबर को आयोजित रैली को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर बडे़ पैमाने पर पैरामिलेट्री फोर्स,पीएसी और बाहरी फोर्स बुला ली गई है। बाहर से आई पुलिस फोर्स को शनिवार की बैठक में ड्यूटी के टिप्स दिए गए।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिवर्तन रैली के मद्देनजर जिले में जोन और रेंज के अलावा 16 कंपनी पैरामिलेट्री फोर्स 6 कंपनी पीएसी, 2 हजार सिविल पुलिस कर्मचारी,10 आईपीएस, 38 पीपीएस अधिकारियों के अलावा 10 एएसपी बुलाए गए हैं। इसके अलावा एसपीजी अलग से प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था में रहेगी। सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पुलिस लाइन में बैठक के बाद पीएम की रैली की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन


पुलिस उप महानिरीक्षक ज्ञानेश्वर तिवारी ने बताया कि रैली के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रहेगी। रैली स्थल के चारों तरफ पुलिस अधिकारियों के अलावा पैरामिलेट्री फोर्स  भी तैनात रहेगी। एसपीजी सहित पुुलिस फोर्स ने डेरा जमा लिया है। पुलिस फोस को ठहराने के लिए संत जोसफ के अलावा डिग्री कालेज सहित चार स्कूुलों की छ़ुट्टी करा दी गई है यहां पुलिस फोर्स ने डेरा जमा लिया है। चारों तरफ फोर्स ही फोर्स नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed