{"_id":"580ce45d4f1c1bc877bc1aa9","slug":"pm-modi-rally-in-mahoba-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी आज फूकेंगे विधानसभा का चुनावी बिगुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी आज फूकेंगे विधानसभा का चुनावी बिगुल
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 24 Oct 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा पीएम नरेंद्र मोदी सोमवार को आल्हा ऊदल की वीरभूमि से विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंकेंगे। मोदी प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना और केन-बेतवा गठजोड़ की घोषणा कर सकते हैं। प्रधानमंत्री दोपहर 12:50 बजे पुलिस लाइन में बने हेलीपैड पर हेलीकाप्टर से उतरेंगे। जिले में करीब 85 मिनट रहेंगे। उनकी रैली की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रैली स्थल को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
प्रोटोकाल के मुताबिक प्रधानमंत्री सोमवार की सुबह 11:10 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से विमान से 12:15 बजे खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचेंगे। 12:20 बजे खजुराहो एयरपोर्ट से हेलीकाप्टर द्वारा 12:50 बजे पुलिस लाइन में बने हेलीपैड पर उतरेंगे। 12:55 बजे हेलीपैड से कार से 1:00 बजे रैली स्थल पहुंचेंगे। वे 2:00 बजे तक रैली को संबोधित करेंगे। 2:05 बजे रैली स्थल से निकलकर 2:10 बजे हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से 2:15 बजे हेलीकाप्टर से वाराणसी के लिए रवाना हो जाएगा। प्रोटोकाल में बताया गया है कि प्रधानमंत्री का महोबा का कार्यक्रम नान आफीशियल है।
लोकसभा चुनाव 2014 में चुनावी रैली में महोबा आए नरेंद्र मोदी ने सरकार बनने पर सूखे बुंदेलखंड को हराभरा करने के लिए केन-बेतवा गठजोड़ और प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना शुरू कराने की घोषणा की थी। ढाई साल बाद प्रधानमंत्री के रूप में महोबा आ रहे मोदी से यहां के किसानों को इन योजनाओं की सौगात मिलने की उम्मीद है।