फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   pm modi rally in lok sabha elections 2019

बांदा की धरती से विरोधियों पर हमला करेंगे पीएम मोदी, भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश की लहर

Fri, 19 Apr 2019 08:11 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 19 Apr 2019 08:11 AM IST
विज्ञापन
pm modi rally in lok sabha elections 2019
पीएम मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : संजय गुप्ता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अप्रैल को बांदा के कृषि विश्वविद्यालय के पास चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसमें बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा और फतेहपुर के मतदाता और पार्टी नेता और कार्यकर्ता शरीक होंगे। पहले प्रधानमंत्री का कार्यक्रम तिंदवारी कस्बे में होने की बात कही गई थी, लेकिन अब भाजपा नेताओं के मुताबिक कृषि विश्वविद्यालय के नजदीक सभा होगी। 
विज्ञापन


लोकसभा क्षेत्र संयोजक बालमुकुंद शुक्ला और अशोक जाटव ने बताया कि कृषि विश्वविद्यालय के पास नेशनल और स्टेट हाइवे भी हैं, जिससे लोगों को पहुंचने में सुविधा होगी। सभा में आने वाले लोगों को धूप से बचाने के इंतजाम किए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बांदा की धरती पर पहला आगमन होगा।
विज्ञापन

बांदा की धरती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार आ रहे हैं

भाजपा के बुंदेलखंड व कानपुर प्रांत के एनजीओ प्रकोष्ठ अध्यक्ष देव त्रिपाठी बताते हैं कि जब उन्होंने कर्वी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था तो नरेंद्र मोदी चित्रकूट में उनका चुनाव प्रचार करने आए थे, लेकिन तब वे गुजरात के मुख्यमंत्री थे।  

इसके बाद एक बार नाना जी देशमुख के सियाराम कुटीर भी आए थे। बांदा की धरती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार आ रहे हैं।  उधर, भाजपा के बांदा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी ने बताया कि कृषि विश्वविद्यालय के पास जनसभा स्थल पर शुक्रवार की शाम 5 बजे भूमि पूजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed