फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   PM Modi poster with Kim Jong

तानाशाह किम जोंग के साथ पीएम मोदी के पोस्टर,  23 व्यापारियों के खिलाफ FIR

Mon, 16 Oct 2017 11:10 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 16 Oct 2017 11:10 AM IST
विज्ञापन
PM Modi poster with Kim Jong
ये है विवादित पोस्टर

रेजगारी का स्टॉक जमा होने से नाराज व्यापारियों द्वारा लगाया गया एक पोस्टर उनके लिए बवाल-ए-जान बन गया। कानपुर में सिक्के नहीं लिए जाने से परेशान व्यापारियों ने अपने पोस्टर और बैनर में पीएम मोदी की तुलना उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन से कर दी। 

विज्ञापन


पुलिस ने इस विवादित पोस्टर को बनाने वाले 23 व्यापारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि 12 अक्टूबर की सुबह ये होर्डिंग शहर में कई जगहों पर लगाई गई थी। हल्के नीले रंग की इस होर्डिंग में एक तरफ उत्तर कोरियाई तानाशाह की तस्वीर लगी थी और लिखा था, 'मैं दुनिया को मिटा कर दम लूंगा।'
विज्ञापन


पोस्टर के सामने आते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया, जिस व्यापारी ने इस पोस्टर को लगाया था, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में 23 व्यापारियों के खिलाफ एफआईआर हुई है और एक को पुलिस ने जेल भेज दिया है। यह पोस्टर कानपुर शहर में अचानक कई जगहों पर नजर आया। इसके बाद प्रशासन ने पोस्टर लगाने वालों पर कार्रवाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कानपुर में इन दिनों खुदरा रेजगारी के स्टॉक से शहर के व्यापारी बहुत परेशान हैं। व्यापारियों के पास लाखों की रेजगारी है जो मार्केट में चल ही नहीं रही। बैंक रेजगारी नहीं ले रहे हैं। व्यापारियों ने अधिकारियों से गुहार लगाई, लेकिन जब कोई राहत नहीं मिली तो कई व्यापारी संगठनों ने मिलकर किम जोंग और पीएम मोदी के ये होर्डिंग शहर भर में लगवा दिए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed