{"_id":"5c90e1ffbdec2213f932ee4c","slug":"pm-modi-chowkidar-campaign-for-lok-sabha-elections-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी दंगल: पीएम मोदी के 'चौकीदार' लिखने के बाद युवाओं के सिर पर चढ़ा जुनून, कर रहे ये अनोखा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी दंगल: पीएम मोदी के 'चौकीदार' लिखने के बाद युवाओं के सिर पर चढ़ा जुनून, कर रहे ये अनोखा काम
Tue, 19 Mar 2019 06:05 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 19 Mar 2019 06:05 PM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : SELF
पीएम मोदी के ट्वीटर अकाउंट में चौकीदार नरेंद्र मोदी लिखने के बाद सोशल मीडिया पर औरैया के युवाओं में चौकीदार बनने की होड़ लग गई है। लोग अपने सोशल मीडिया के एकाउंट में नाम के आगे चौकीदार लिख रहे हैं। लोकसभा चुनाव का असर सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ट्वीटर अकाउंट में अपने नाम के आगे चौकीदार लिखकर जो अभियान छेड़ा है। इसका असर औरैया में भी देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर नरेंद्र मोदी से प्रभावित समर्थक व अन्य लोग भी अब अपने नाम के आगे चौकीदार लिख रहे हैं। इसका सबसे ज्यादा असर फेसबुक में जुड़े लोगों पर हो रहा है।
विज्ञापन
इसके साथ-साथ जो लोग ट्वीटर पर भी पीएम मोदी को फॉलो करते हैं उन लोगों ने भी अपना ट्वीटर अकाउंट बदल दिया है। पीएम मोदी द्वारा चौकीदार बनने का यह अभियान कितना असर दिखाएगा यह तो 23 मई को दिखाई देगा। लेकिन युवा इस समय चुनाव के महापर्व में शामिल होने को बेताब नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन