{"_id":"3e80f20de3d7656757b2aec7ba72a67e","slug":"plot-to-shift-upca-head-office-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘यूपीसीए हेड ऑफिस शिफ्ट करने की साजिश’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘यूपीसीए हेड ऑफिस शिफ्ट करने की साजिश’
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
Updated Sun, 05 Apr 2015 03:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के डॉयरेक्टर शोएब अहमद ने आरोप लगाया है कि कुछ लोग यूपीसीए का हेड ऑफिस कानपुर से वेस्ट यूपी ले जाने की साजिश रच रहे हैं। उन्होंने इसकी शिकायत यूपीसीए के अध्यक्ष यदुपति सिंघानिया और सचिव राजीव शुक्ला से करने की बात कही है।
हालांकि उन्होंने इन लोगों के नाम का खुलासा नहीं किया है। शोएब ने यह आरोप शनिवार को ग्रीनपार्क स्टेडियम में यूपीसीए के जीएम रहे दिवंगत रोहित तलवार की याद में आयोजित टूर्नामेंट के उद्घाटन के मौके पर लगाया। यूपीसीए का हेड आफिस वर्तमान में कानपुर के कमला नगर में स्थित है।
पिछले महीने कानपुर में वर्किंग कमेटी की बैठक में गाजियाबाद स्टेडियम के लिए कई करोड़ रुपये रिलीज किए गए थे। फंड रिलीज होने के बाद से एसोसिएशन में अंदरूनी कलह बढ़ गई है। कुछ डायरेक्टरों का कहना है कि जब पहला टेस्ट मैच कानपुर में खेला गया है तो फिर स्टेडियम गाजियाबाद में क्यों?
विज्ञापन
इसे देखते हुए कुछ लोगों ने मंशा जताई थी कि जल्द ही यहां से एसोसिएशन का कार्यालय भी शिफ्ट हो जाएगा। शनिवार को ग्रीनपार्क स्टेडियम में शोएब अहमद ने सार्वजनिक रूप से अपनी यह आशंका बयां कर दी।
गाजियाबाद स्टेडियम को कई करोड़ रुपये रिलीज होने पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने कहा कि एसोसिएशन का कार्यालय कानपुर में ही रहेगा। वे इसके लिए हर तरह की लड़ाई लड़ने को तैयार है। कुछ नए लोग निजी स्वार्थ के चलते यूपीसीए के पदाधिकारियों को गुमराह कर रहे है। जो ठीक नहीं है।
वे जल्द ही अध्यक्ष और सचिव से मिलकर उन्हें इसकी जानकारी देंगे। वहीं यूपीसीए के कई अधिकारियों को सार्वजनिक रूप से शोएब अहमद की यह बयानबाजी रास नहीं आई है। उन लोगों का कहना है कि अगर ऐसा कुछ है तो यूपीसीए की बैठक में यह मुद्दा उठाना चाहिए था।
यूपीसीए के डॉयरेक्टर एमएम मिश्रा ने कहा कि यह शोएब अहमद के अपने विचार हैं। गाजियाबाद में स्टेडियम की पहल हो रही है, ताकि यूपी को आईपीएल मैच मिलने लगे। इससे यूपीसीए को फायदा होगा। ऐसा कोई नहीं चाहता कि यूपीसीए हेड आफिस कानपुर से शिफ्ट हो।