फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Plot caretaker held hostage at gunpoint, extortion demanded

Kanpur News: प्लॉट के केयरटेकर पर बंदूक तान बनाया बंधक, मांगी रंगदारी

Mon, 29 Sep 2025 02:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Plot caretaker held hostage at gunpoint, extortion demanded
कानपुर। दर्शनपुरवा कालपी रोड निवासी रमेश बहादुर सिंह ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह भन्नानापुरवा में प्लॉट के मालिक हैं। आरोप है कि प्लाट के कुछ हिस्से पर उमेश कुमार डालमिया ने कूटरचित दस्तावेजों से वर्ष 2000 में कब्जा कर लिया।
विज्ञापन


अवैध निर्माण कराने का प्रयास किया। घटना से परेशान होकर उनके पिता ने वाद दाखिल कर दिया। कोर्ट ने कोई निर्माण न करने के निर्देेश दिए। इसके बाद भी उमेेश, मुकुंद, वल्लभ, गार्ड सीताराम, चार अज्ञात लोग निर्माण करने लगे। केयरटेकर मो. सलीम जब प्लॉट पर आया तो गार्ड सीताराम ने केयरटेकर पर अपनी बंदूक तानकर बंधक बना लिया। आरोप है कि गार्ड ने केयरटेकर को छोड़ने के एवज में रमेश बहादुर से 30 लाख रुपये मांगे।
विज्ञापन


उन्होंने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई। रायपुरवा थाना प्रभारी विजय सरोज के अनुसार आरोपियों पर धोखाधड़ी, जाली दस्तावेज, आपराधिक अतिचार, धमकाना, जबरन वसूली आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed