फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Players struggled to make it to the final list of trials

Kanpur News: ट्रायल की अंतिम लिस्ट में आने के लिए जूझे खिलाड़ी

Fri, 17 Apr 2026 01:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Players struggled to make it to the final list of trials
कानपुर। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (सत्र 2026-27) के तहत अंडर-19 ट्रायल मैच सप्रू मैदान में गुरुवार को खिलाड़ियों ने अंतिम चयन की लिस्ट में आने के लिए श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। केसीए के सचिव कौशल कुमार सिंह ने बताया कि टीम डी और टीम एफ के बीच खेले गए इस मुकाबले में खिलाड़ियों ने गेंदबाजी, बल्लेबाजी, विकेटकीपिंग के साथ-साथ क्षेत्ररक्षण में बेहतर प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया। मैच में बल्लेबाजी के दौरान अभिषेक, युवराज सिंह, अमन राजपूत, हेमंत अवस्थी, मदन मोहन, अस्मित दुबे, अमरजीत सिंह और हर्षराज सिंह ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। वहीं, गेंदबाजी में विराज निषाद, प्रणव श्रीवास्तव, उत्कर्ष सिंह और शौर्य गुप्ता ने अपनी सटीक गेंदों से प्रभाव छोड़ा। यह मुकाबला आगामी सत्र के लिए संभावित खिलाड़ियों के चयन में महत्वपूर्ण साबित होगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed