फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Players from Harsahay Jagdamba Sahay excel in Wushu competition.

Kanpur News: वुशू प्रतियोगिता में हरसहाय जगदंबा सहाय के खिलाड़ी अव्वल

Fri, 11 Sep 2026 02:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Players from Harsahay Jagdamba Sahay excel in Wushu competition.
कानपुर। 70वीं जनपदीय विद्यालय वुशू प्रतियोगिता गुरुवार को पीरोड स्थित हर सहाय जगदंबा सहाय इंटर कॉलेज (एचएसजेएस) में हुई। इसमें विभिन्न स्कूलों के 55 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। हरसहाय जगदंबा सहाय के खिलाड़ी अव्वल रहे। खिलाड़ियों का चयन मंडलीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। यह प्रतियोगिता 16 सितंबर को फर्रुखाबाद में होगी।
विज्ञापन

बालिका अंडर-17 के 45 किग्रा. वर्ग में एचएसजेएस की गौरवी द्विवेदी प्रथम, रॉयल ड्रीम वर्ल्ड स्कूल (आरडी) की अग्रिता द्वितीय व अदिति पाल तृतीय रहीं। 48 किग्रा. वर्ग में आरडी की यशी प्रथम व एनएलके की आराध्या द्वितीय रहीं। 59 किग्रा. वर्ग में एलएलके की निधि कश्यप प्रथम रहीं, 60 किग्रा. वर्ग में आरडी की दिव्यांशी यादव प्रथम रहीं।
विज्ञापन

बालक अंडर-17 के 45 किग्रा. वर्ग में एचएसजेएस के कृष्णा प्रथम, आरडी के कुनाल व शिवांश क्रमश: द्वितीय व तृतीय रहे। 48 किग्रा. वर्ग में एलएलके के आशु चौरसिया प्रथम, एचएसजेएस के आदित्य वर्मा द्वितीय व एलएलके के समर्थ वर्मा तृतीय रहे। 52 किग्रा. वर्ग में आरडी के रचित प्रथम, अभय द्वितीय व एलएलके के समर्थ मौर्या तृतीय रहे। 56 किग्रा. वर्ग में आरडी के सचिन प्रथम, एचएसजेएस के कौशल श्रीवास्तव व रिषभ निषाद क्रमश: द्वितीय व तृतीय रहे। 60 किग्रा. वर्ग में विवान पांडेय प्रथम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालक अंडर-19 के 48 किग्रा. वर्ग में एचएसजेएस के मुजम्मिद प्रथम, आकाश द्वितीय व आरडी के रवि तृतीय रहे। 75 किग्रा. वर्ग में एचएसजेएस के नैतिक प्रथम रहे। 85 किग्रा. वर्ग में आरडी के आयुष प्रथम रहे। बालिका अंडर-19 के 45 किग्रा. एचएसजेएस की अंचल प्रथम, शिवांशी वर्मा द्वितीय व तपस्या तृतीय रही। 52 किग्रा. वर्ग में एचएसजेएस की तनिष्का प्रथम, 56 किग्रा. वर्ग में एचएसजेएस की मान्या और 65 किग्रा. वर्ग में अक्षरा प्रथम रहीं।

इससे पहले प्रतियोगिता का उद्दघाटन कॉलेज की प्रिंसिपल श्वेता गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस मौके पर आयोजन सचिव नीरज मिश्रा, सर्वेश तिवारी, मोहित भाटिया, राजेश श्रीवास्तव, मंडल सचिव अनुराग मिश्रा, हरिकिशन शुक्ला, क्रीड़ा सचिव सत्य प्रकाश तिवारी समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed