फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Play Business Quiz at IIT Kanpur win reward

आईआईटी में खेलिए बिजनेस क्विज, जीतिए इनाम

Sun, 27 Aug 2017 12:35 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 27 Aug 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
Play Business Quiz at IIT Kanpur win reward
डेमो
शेयर मार्केट और बिजनेस में रुचि रखने वालों के लिए यह खास खबर है। आपके लिए एक से तीन सितंबर के बीच ई-समिट (दि एंटरप्रिन्योरशिप समिट) के तहत आईआईटी कानपुर में कई प्रतियोगिताएं आयोजित हो रही हैं। समिट में देश और दुनिया के कई बड़े उद्यमी और बिजनेसमैन भी शामिल होंगे जो नई-नई जानकारियां देंगे। इस आयोजन का मीडिया पार्टनर ‘अमर उजाला’ है। 
विज्ञापन


40 हजार का इनाम
पहली प्रतियोगिता ‘स्टॉक दि स्टॉक’ है। इसमें आपको वर्चुअल धनराशि दी जाएगी। इस धनराशि से आपको शेयर खरीदने और बेचने हैं। तीन से चार घंटों तक चलने वाले इस कॉम्पिटिशन में जिसके पास सबसे ज्यादा वैल्यू के शेयर बचेंगे उसे 40 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। 
विज्ञापन


डिक्रिप्ट प्रतियोगिता 
डिक्रिप्ट प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा। इसमें प्रतिभागी को किसी कंपनी की केस स्टडी दी जाएगी। उसके प्रोडक्ट बताए जाएंगे, उसकी प्रतिद्वंद्वी कंपनियों के बारे में बताया जाएगा। सभी जानकारी मिलने के बाद प्रतिभागी को कंपनी के लिए फ्यूचर प्लान बताना होगा। इसमें सबसे अच्छा फ्यूचर प्लान बताने वाले को इनाम के रूप में 40 हजार रुपये दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजनेस क्विज में 70 हजार का इनाम  
इसके अलावा बिजनेस क्विज का भी आयोजन होना है। इस क्विज में दो राउंड होंगे। पहले राउंड में जितने भी प्रतिभागी होंगे, सबको मौका दिया जाएगा लेकिन इनमें से आठ टीमें ही फाइनल राउंड में जा पाएंगी। इस प्रतियोगिता के विजेता को सबसे ज्यादा 70 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। क्विज में बिजनेस और मार्केट से जुड़े प्रश्न ही पूछे जाएंगे। आईआईटी के ई-सेल की हेड मीडिया एंड पब्लिसिटी मिहीका जैन ने बताया कि इन तीनों प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के लिए प्रतिभागी को 28 अगस्त से पहले www.ecelliitk.org/esummit पर अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। प्रतियोगिता से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए आप 09151636052 पर आयोजन सदस्य गौरव पाटिदार से संपर्क कर सकते हैं।  

20 बड़े उद्यमी करेंगे शिरकत, बताएंगे टिप्स
ई-समिट 2017 में देश और दुनिया के कई बड़े उद्यमी और बिजनेसमैन भी शामिल होंगे। वे स्टूडेंटों से संवाद करेंगे और उन्हें स्टार्ट अप, एंटरप्रिन्योरशिप की जानकारी देंगे। बताएंगे कि कैसे स्टार्ट अप शुरू किया जा सकता है। इसमें क्रियो के फाउंडर साईं श्रीनिवास किरन जी, शेयर चैट के सीईओ फरीद एहसान, नैसकॉम के पूर्व चेयरमैन बीवीआर मोहन रेड्डी, शॉपक्लूज के फाउंडर संदीप अग्रवाल, इंटरर्नशाला के फाउंडर सर्वेश अग्रवाल, रिलायंस जियो के पूर्व अध्यक्ष सुमित डी चौधरी, नीति आयोग के इकोनॉमिक्स एंड फाइनेंस हेड धीरज नायर, लॉजीनेक्स के सीईओ ध्रुवविल संघवी, प्राइमर फ्यूस्टल के सीईओ अभिनंदन, केटो के फाउंडर वरुण सेठ, गरबा हाउस के फाउंडर प्रतीक शुक्ला, जेट सेट गो कि सीईओ कनिका, ई-कुटीर के फाउंडर केसी मिश्रा, चोकोमोस के फाउंडर फिरदौस खरास, सामर्थ कम्युनिटी के फाउंडर आशीष गुप्ता, इमप्लस सोशल इंटरप्राइजेज के फाउंडर हसीना, शेयर चैट के को फाउंडर अंकुश सचदेवा, इजीगो के को फाउंडर आलोक वाजपेयी, मोगलिक्स के फाउंडर राहुल गर्ग, टॉकिंग मिमे कि सीईओ अंशु मोर शामिल हैं। 


वर्कशॉप में भी शामिल होने का मौका
ई-समिट के तहत कई टॉपिक पर वर्कशॉप भी आयोजित की जाएंगी। इसमें आपको कंपनी खोलने के लिए कहां-कहां से और कैसे फंड मिल सकता है इसकी जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा ब्लॉक चेन एंड क्राइप्टोकैरेंसी, बिल्डिंग अ स्टार्ट अप, फंडरेजिंग फॉर स्टार्ट अप, डिजाइन थिंकिंग, स्टॉक मार्केट और ऑप्टीमाइजिंग गवर्नमेंट स्कीम टॉपिक पर भी वर्कशॉप होना है। इसके लिए भी 28 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

-आईआईटी कानपुर में एक से तीन सितंबर के बीच ई-समिट के तहत होंगी कई प्रतियोगिताएं
-28 तक ऑनलाइन आवेदन का मौका, ‘अमर उजाला’ है मीडिया पार्टनर 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed