फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   plant will thrive even in closed places

बंद जगह में भी पनपेगा पौधा, यह यंत्र मरने नहीं देगा, छात्र ने बनाया कृत्रिम पारिस्थितिकी यंत्र

Sun, 25 Apr 2021 04:35 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 25 Apr 2021 04:35 PM IST
सार

यह आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) तकनीक से पौधों में पोषक तत्वों की पूर्ति करता है। छात्र ने बताया कि जो यंत्र बनाया है, वह पौधे को उसकी मांग के अनुसार कृत्रिम धूप, पानी और तापमान समेत कई पोषक तत्व देता है।

विज्ञापन
plant will thrive even in closed places
छात्र प्रांजल सिंह ने कृत्रिम पारिस्थितिकी यंत्र तैयार किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आप अपने किचन गार्डेन में सब्जियां उगाने चाहते हैं, लेकिन हवा, पानी और धूप समेत कई पोषक तत्वों की पूर्ति में कमी की वजह से पौधा विकसित नहीं हो पा रहा है तो भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। ओंकारेश्वर सरस्वती विद्या निकेतन स्कूल के 11वीं के छात्र प्रांजल सिंह ने कृत्रिम पारिस्थितिकी यंत्र को तैयार किया है।
विज्ञापन


यह आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) तकनीक से पौधों में पोषक तत्वों की पूर्ति करता है। छात्र ने बताया कि जो यंत्र बनाया है, वह पौधे को उसकी मांग के अनुसार कृत्रिम धूप, पानी और तापमान समेत कई पोषक तत्व देता है। बताया कि यंत्र में कई तरह के सेंसर लगे हैं। इसमें हीट सिंक और एलईडी लाइट लगी है।
विज्ञापन


जो सेंसर के अनुसार पौधे को कृत्रिम धूप और तापमान को व्यवस्थित करता है। मिट्टी में पानी की कमी के लिए स्वाइल मॉइश्चर सेंसर लगा है, पानी की कमी होेने पर डिवाइस में लगा पंप रिले वॉटर टैंक से आवश्यकता के अनुसार पौधे को पानी देता है। डिवाइस में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) सेंसर और डिस्प्ले लगा है, जो हवा की गुणवत्ता को बताता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हवा के प्रदूषित होने पर यंत्र में लगा बाइक एयर फिल्टर हवा को साफ करता है। बताया कि यंत्र में मिट्टी की गुणवत्ता जानने के लिए स्वाइल न्यूट्रीशन सेंसर लगा है। मिट्टी में पोषक तत्वों की कमी होने पर डिस्प्ले पर दर्शाना लगता है। इससे देखकर आप उस तत्व को मिट्टी में मिला सकते हैं।


छात्र ने बताया कि इस मॉडल का प्रयोग किसान खेतों में भी कर सकते हैं। इस मॉडल के प्रोटोटाइप को एग्री इंडिया हैकथॉन में प्रदर्शित किया जा चुका है, जिसमें आईओटी एंड सेंसर फॉर एग्रीकल्चर श्रेणी में 18वीं रैंक आई है। इसका संचालन करने के लिए 32 भाषाओं में एक एप भी बनाया है। जल्द ही इसके पेटेंट के लिए आवेदन किया जाएगा। प्रांजल के पिता प्रदीप सिंह सब इंस्पेक्टर और मां शीला सिंह गृहिणी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed