फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   iPL season 15, cricket fans excited by Kuldeep's performance

आईपीएल 2022: चाइनामैन ने दिखाया गेंदबाजी का जादू, कुलदीप के प्रदर्शन से क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह

Mon, 28 Mar 2022 05:05 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 28 Mar 2022 05:05 PM IST
सार

आईपीएल-15  के अपने पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स  ने पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस  पर 4 विकेट से जीत दर्ज की। इस मुकाबले में शहर के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने महज 18 रन देकर 3 शिकार किए और दिल्ली कैपिटल्स को जीत दिलाई। कुलदीप को शानदार गेंदबाजी के चलते प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

विज्ञापन
iPL season 15, cricket fans excited by Kuldeep's performance
कुलदीप यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय टीम के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए रविवार को मुंबई इंडियंस के तीन विकेट चटकाकर टीम को जीत दिलाई। आईपीएल सीजन 15 के पहले मैच में ही कुलदीप ने शहर के क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया। 

विज्ञापन


कुलदीप ने मैच के 9वें ओवर में मुंबई इंडियंस के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा को 41 रन पर पवेलियन भेजकर अपनी टीम के लिए पहला विकेट झटका। इसके बाद कुलदीप ने 11वें ओवर में मनदीप सिंह को आठ रन पर ही आउट कर दिया। कुलदीप ने अपना तीसरा विकेट 16वें ओवर में कीरन पोलार्ड को तीन रन पर बोल्ड करके लिया। बता दें कि लंबे समय से भारतीय टीम में उनका प्रदर्शन खराब चल रहा था। 

विज्ञापन

काफी समय बाद कुलदीप का ऐसा प्रदर्शन देख उनकी पुरानी गेंदबाजी याद आ गई। मैं आईपीएल का हर मैच देखता हूं। खास कर उस टीम का जरूर, जिसमें कानपुर के खिलाड़ी शामिल हों। विश्वास है कि आगामी मैचों में भी कुलदीप अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 -गोपाल त्रिवेदी, बर्रा

 

आईपीएल में कुलदीप का प्रदर्शन देखकर काफी उत्साहित हूं। काफी समय बाद उन्होंने ऐसा प्रदर्शन किया है। उनकी गेंद पर जैसे ही रोहित शर्मा आउट हुए तो लगा आज कुछ अच्छा ही होगा और अंत में टीम को जीत मिली। -वंश द्विवेदी, यशोदा नगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed