फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Piyush Chawla will now be seen doing commentary on the field.

Kanpur News: अब मैदान में कमेंट्री करते दिखेंगे पीयूष चावला

Thu, 06 Aug 2026 02:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Piyush Chawla will now be seen doing commentary on the field.
कानपुर। पूर्व भारतीय स्पिनर पीयूष चावला अब मैदान में कमेंट्री करते दिखाई देंगे। वह 14 अगस्त से लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शुरू हो रहे यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन में मैच का आंखों देखा हाल बताएंगे। उन्हें यूपी टी-20 गवर्निंग काउंसिल ने बुधवार को कमेंट्री पैनल में शामिल कर लिया है। उनके साथ पूर्व भारतीय क्रिकेटर और अनुभवी कमेंटेटर्स का पूरा पैनल शामिल किया गया है।
विज्ञापन


यूपी टी-20 गवर्निंग काउंसिल ने पीयूष चावला, चेतन शर्मा, सबा करीम, जतिन सप्रू, अशोक शर्मा और मनिंदर बिड़ला जैसे चर्चित के नाम फाइनल कर दिए हैं। सभी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और आईपीएल का व्यापक अनुभव है। यूपी टी-20 गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने बताया कि लीग के मुकाबले 200 से अधिक देशों में प्रसारित किए जाएंगे। मैच का सीधा प्रसारण जियो हॉटस्टार पर होगा और कमेंट्री का स्तर भी आईपीएल की तर्ज पर किया जाएगा। फिलहाल हिंदी और अंग्रेजी कमेंट्री पैनल को अंतिम रूप दे दिया गया है। भोजपुरी कमेंट्री के लिए पूर्व क्रिकेटरों के नामों पर मंथन चल रहा है।
विज्ञापन



बारिश के चलते नहीं हुआ अभ्यास
तेज बारिश से काशी रुद्रास की टीम बुधवार को भी अभ्यास नहीं कर सकी। टीम ने कोच की देखरेख में वीडियो के माध्यम से अपनी रणनीति को मजबूत किया। गेंदबाजों ने विपक्षी टीमों के बल्लेबाजों की कमजोरियों को पकड़ने और मैच के दौरान कैसे गेंदबाजी कर बल्लेबाजों को आउट करना सीखा। वहीं बल्लेबाजों ने भी दूसरी टीमों के वीडियो को देखकर अपनी बल्लेबाजी कैसे बेहतर करनी है उस पर काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed