फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Pitch Pirates XI and Challengers XI register wins

Kanpur News: पिच पाइरेट्स इलेवन और चैलेंजर्स इलेवन ने दर्ज की जीत

Fri, 19 Jun 2026 02:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Pitch Pirates XI and Challengers XI register wins
कानपुर। सीपीएल सीजन-2 बैटल ऑफ कॉरपोरेट चैंपियनशिप के पहले मैच में पिच पाइरेट्स इलेवन ने रॉयल इलेवन को चार विकेट से पराजित किया। दूसरे मैच में चैलेंजर्स इलेवन ने कानपुर चैंपियन इलेवन को पांच विकेट से मात दी।
विज्ञापन


जाजमऊ के जेम्स मैदान पर खेले गए मुकाबले में रॉयल इलेवन ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 130 रन बनाए। रिजवान अंसारी ने 50, मो. शाद ने 20, मो. शोएब ने 18 रन की पारी खेली। वैभव चौहान ने तीन, वैभव पांडेय, आकाश, शिवम त्रिपाठी ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए पिच पाइरेट्स इलेवन ने 19.5 ओवर में छह विकेट पर जीत दर्ज की। वैभव चौहान ने 27, अरुण कुमार ने 26, हनी ने नाबाद 20 रन का योगदान दिया। मो. दानिश ने दो, संतोष, मो. शाद, अमन, इजराइल ने एक-एक विकेट झटके। प्लेयर ऑफ द मैच वैभव चौहान को चुना गया।
विज्ञापन


दूसरे मैच गंगा बैराज स्थित बीसीए मैदान पर खेला गया। कानपुर चैंपियन ने पहले खेलते हुए 18.3 ओवर में 135 रन बनाए। रजत दुबे ने 41, हिमांशु ने 27, राजा ने 22 रन की पारी खेली। शिबू, गौरी और आरिफ ने दो-दो विकेट चटकाए। जवाब में चैलेंजर्स इलेवन की टीम ने 12.4 ओवर में आरिश के नाबाद 54, रजा खान ने 32, गगन ने 31 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। मोहिब, अभिषेक, आतिक, फरहान व गब्बर ने एक-एक विकेट लिया। अरिश को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed