{"_id":"610ad8a68ebc3ec3cc05e37f","slug":"pit-dug-on-the-side-of-the-road-brothers-and-sisters-immersed-in-filled-water-kanpur-news-knp6443504163","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी से भरे गड्ढे में गिरे भाई-बहन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी से भरे गड्ढे में गिरे भाई-बहन की मौत
विज्ञापन
Pit dug on the side of the road, brothers and sisters immersed in filled water
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट/खोही। हनुमान धारा मार्ग पर सड़क किनारे खोदे गए गड्ढे में मंगलवार की शाम खेलते समय मासूम भाई-बहन के डूब जाने से मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने ठेकेदार पर कार्रवाई और मुआवजा की मांग को लेकर टूरिस्ट बंगला रोड पर जाम लगा दिया। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने ठेकेदार पर कार्रवाई व चार-चार लाख रुपये की मदद का आश्वासन दिया। जिसके बाद जाम खुल सका। इस दौरान एक घंटे तक जाम में सैकड़ों वाहन फंसे रहे।
नयागांव वार्ड नंबर-9 निवासी शिवमोहन वर्मा मंगलवार को पत्नी उर्मिला और बच्चे दीपक (9), निराशा (7) को साथ लेकर खेतों की मेड़ बांध रहे थे। तभी दोनों बच्चे खेलते हुए पानी से भरे गहरे गड्ढे में फिसल गए। बच्चों को लापता देख परिजन कई घंटे तक खोजते रहे। तभी दूसरे खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों की जानकारी पर परिजन गड्ढे के पास पहुंचे तो दीपक की चप्पल दिखाई दी। शक होने पर ग्रामीणों की मदद सेे गड्ढे में तलाशा तो दोनों बेहोश मिले। गंभीर हालत में उन्हें जानकीकुंड के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां कुछ देर बाद डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
बुधवार की सुबह आक्रोशित परिजनों ने दोनों बच्चों के शव टूरिस्ट बंगला के सामने की सड़क पर रख कर जाम लगा दिया। सूचना पर नायब तहसीलदार ऋषि कुमार, थाना प्रभारी संतोष तिवारी व एसआई बीएस तोमर ने कार्रवाई व मदद का आश्वासन दिया तब जाकर जाम खुला। पुलिस सुरक्षा में दोनों बच्चों का अंतिम संस्कार कराया गया।