फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Pipe falls on teenager working in factory, dies

Kanpur News: फैक्टरी में काम कर रहे किशोर पर गिरे पाइप, मौत

Thu, 11 Apr 2024 01:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 11 Apr 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Pipe falls on teenager working in factory, dies
रनियां। कस्बा स्थित एक रैपर बनाने वाली फैक्टरी में बुधवार सुबह पाइप शिफ्ट करने के दौरान हाइड्रा का पट्टा टूटने से पाइप पास में खड़े किशोर के ऊपर जा गिरे। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगा हंगामा किया। घटना की जानकारी पर सीओ सदर व तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। फैक्टरी प्रबंधन की ओर से आर्थिक सहायता दिए जाने पर घटना के सात घंटे बाद परिजनों ने पुलिस को शव पोस्टमार्टम के लिए उठाने दिया।
विज्ञापन

भुजपुरा निवासी मेराज कई सालों से रनियां में परिवार के साथ रह रहा है। उसका बेटा उवैश कादरी (17) विसायकपुर स्थित रैपर बनाने वाली फैक्टरी में बिछाई जा रही पाइप लाइन में दिहाड़ी पर मजदूरी कर रहा था। बुधवार सुबह हाइड्रा से पाइप लाइन शिफ्ट करने के दौरान पट्टा टूट जाने से पाइप नीचे खड़े उवैश के ऊपर आ गिरे इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। अनहोनी जानकारी पर मां सहाना बेगम, बहन शालिया बानो, भाई अर्श व पिता मेराज परिजनों के साथ रोते बिलखते हुए फैक्टरी पहुंच गए। परिजनों ने काम के दौरान लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। जानकारी थानाध्यक्ष रनियां पहुंचे। इसके बाद तीन थानों की पुलिस के साथ सीओ सदर तनु उपाध्याय पहुंची। सीओ ने घटना की जानकारी कर परिजनों को ढांढस बंधाते हुए शांत कराया। इधर परिवार के लोग मुआवजे की मांग करने लगे। पुलिस ने फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए। फैक्टरी प्रबंधन की ओर से आर्थिक सहायता दिए जाने का आश्वासन मिलने के बाद परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने को राजी हुए। शाम चार बजे के करीब पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष रनियां महेंद्र पटेल ने बताया कि परिजनों व फैक्टरी प्रबंधन में समझौता हो गया है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed