{"_id":"63deb08414a02c3be75b32d1","slug":"pintu-sengar-murder-case-saud-akhtar-accused-in-murder-and-gangster-case-released-from-jail-2023-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिंटू सेंगर हत्याकांड: हत्या व गैंगस्टर मामले में आरोपी सऊद अख्तर जेल से रिहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिंटू सेंगर हत्याकांड: हत्या व गैंगस्टर मामले में आरोपी सऊद अख्तर जेल से रिहा
Sun, 05 Feb 2023 09:22 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 05 Feb 2023 09:22 AM IST
विज्ञापन
पिंटू सेंगर हत्याकांड
- फोटो : amar ujala
बसपा नेता पिंटू सेंगर हत्याकांड के आरोपी सऊद अख्तर को हत्या व गैंगस्टर के मामले में जमानत मिलने के आधार पर शनिवार को जेल से रिहा कर दिया गया। सऊद पर एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) के मामले में हाईकोर्ट से रिहाई के आदेश मिले थे। पिंटू सेंगर की जून 2020 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
हत्या के आरोप में पुलिस ने सऊद को माच 2022 में गिरफ्तार किया था। उसे हत्या व गैंगस्टर के मामले में हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी। 31 मार्च 2022 को उसके रिहा होने के पहले ही पुलिस ने एनएसए की कार्रवाई कर दी थी। इस मामले में सऊद ने हाईकोर्ट में रिट दायर की थी।
विज्ञापन
बचाव पक्ष ने तर्क रखा कि मामले में 15 आरोपी हैं। इसके बाद भी सिर्फ उस पर एनएसए की कार्रवाई करना न्यायसंगत नहीं है। सऊद पर एनएसए की एक दिन पहले ही कार्रवाई की गई है। वहीं, हत्या के मामले में सीसीटीवी फु टेज में भी किसी और के मिलने का तर्क रखा।
विज्ञापन
इस आधार पर सऊद के खिलाफ हाईकोर्ट ने एनएसए हटाने के आदेश कर दिए। हत्या व गैंगेस्टर का मामला अभी विचाराधीन है। इस आदेश के बाद शनिवार को अन्य मामलों में कागजी लिखापढ़ी के बाद परवाना जेल भेजा गया। जेल अधीक्षक बीडी पांडेय ने बताया कि सऊद को शनिवार रात 8:30 बजे रिहा कर दिया गया है।