फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Pintu Sengar Murder, 25 thousand bounty gangster Pappu Smart arrested, several cases registered

Pintu Sengar Murder: 25 हजार का इनामी गैंगस्टर पप्पू स्मार्ट गिरफ्तार, लगातार बदल रहा था लोकेशन, ऐसे दबोचा गया

Wed, 12 Jun 2024 04:31 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 12 Jun 2024 04:31 AM IST
सार

Kanpur News: जेल से छूटने के बाद से ही आरोपी पप्पू स्मार्ट लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था। धमकाने के मामले में ही आरोपी हर्षित यादव भी नामजद है, जिसका एक घर रामादेवी और दूसरा घर आगरा के ज्योति कुंज ट्रांस यमुना थाना में है। जांच में पता चला पप्पू आगरा वाले घर में ही छुपकर रह रहा था।

विज्ञापन
Pintu Sengar Murder, 25 thousand bounty gangster Pappu Smart arrested, several cases registered
आरोपी व हिस्ट्रीशीटर मोहम्मद आसीम उर्फ़ पप्पू स्मार्ट - फोटो : amar ujala

विस्तार

बसपा नेता पिंटू सेंगर हत्याकांड के मुख्य आरोपी मोहम्मद आसिम उर्फ पप्पू स्मार्ट को जाजमऊ पुलिस और पूर्वी जोन की क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को आगरा से गिरफ्तार किया। पप्पू स्मार्ट चकेरी थाने के एक आपराधिक मामले में फरार चल रहा था।

विज्ञापन

उस पर 25 हजार का इनाम भी घोषित था। डीसीपी पूर्वी एसके सिंह ने बताया कि गज्जूपुरवा गल्ला गोदाम जाजमऊ निवासी मोहम्मद आसिम उर्फ पप्पू स्मार्ट फरवरी 2024 से जमानत पर चल रहा है। जमानत पर जेल से छूटने के बाद से ही पुलिस उस पर नजर रखे हुए थी।

विज्ञापन

आरोपी लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था। आगरा में वह अपने साथी के साथ मिलकर किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा था।  आरोपी के घर पर पिछले दिनों दी गई दबिश में अवैध पिस्टल, कारतूस व नकदी भी बरामद हुई थी।

पिंटू के भाई को केस की पैरवरी न करने के लिए धमकाया था
पिंटू की हत्या के मामले की पैरवी कर रहे मंगला विहार फर्स्ट चकेरी निवासी उसके भाई धर्मेंद्र सिंह सेंगर ने दो सितंबर 2022 को चकेरी थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। धर्मेंद्र का आरोप था कि एक सितंबर 2022 की दोपहर बाइक सवार दो युवकों ने भाई पिंटू के केस की पैरवी न करने की बात कही।

विज्ञापन

बिना किसी तारीख के कोर्ट आ गया था पप्पू स्मार्ट
साथ ही,  जान से मारने की धमकी दी थी। उनके पीछे चल रही दूसरी बाइक पर जैन कालिया और हर्षित यादव आ गए, जिसके बाद वह मौके से चले गए थे। रिपोर्ट में यह भी आरोप लगाया गया था कि फर्जी परवाना बनवाकर पप्पू स्मार्ट बिना किसी तारीख के कोर्ट आ गया था।

25 हजार के इनाम की घोषणा की गई थी
वहां पर उसने जैन कालिया, रिजवान नाटा, हर्षित यादव और निशु यादव से मुलाकात की थी। धर्मेंद्र का आरोप था कि आरेापी उनकी व उनके वकील की हत्या की साजिश रच रहे हैं। इसी मामले में पप्पू स्मार्ट वांछित चल रहा था और उसके खिलाफ 25 हजार के इनाम की घोषणा की गई थी।

आगरा में हर्षित के घर पर रह रहा था
डीसीपी ईस्ट श्रवण कुमार ने बताया कि जेल से छूटने के बाद से ही आरोपी लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था। धमकाने के मामले में ही आरोपी हर्षित यादव भी नामजद है, जिसका एक घर रामादेवी और दूसरा घर आगरा के ज्योति कुंज ट्रांस यमुना थाना में है। जांच में पता चला पप्पू आगरा वाले घर में ही छुपकर रह रहा था।

सीपी से मिली थी पप्पू स्मार्ट की पत्नी
मंगलवार को ही पप्पू स्मार्ट की पत्नी गजाला पुलिस कमिश्नर ऑफिस से मिलने पहुंची थी। उसका कहना था कि विवाद से बचने के लिए पिंटू आगरा में रह रहे थे। मगर क्राइम ब्रांच की टीम उन्हें वहां से उठाकर ले गई थी। पुलिस यह भी नहीं बता रही कि पप्पू कहां है। इसी के बाद ही पुलिस ने देर रात गिरफ्तारी का एलान कर दिया।

गैंगस्टर पप्पू स्मार्ट पर दर्ज हैं कई मुकदमे
पप्पू स्मार्ट पर हत्या, हत्या का प्रयास, धमकी, फर्जी दस्तावेज के सहारे धोखाधड़ी, साजिश, गुंडा एक्ट, गैंगस्टर, एससीएसटी समेत डेढ़ दर्ज से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी पर वर्ष 2023 में रासुका लगा था। इसके खत्म होने के बाद ही उसे कोर्ट से जमानत मिल गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed