फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Pillars of IIT Metro station ready

आईआईटी मेट्रो स्टेशन के पिलर बनकर तैयार फोटो मेल पर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 08:53 PM IST
विज्ञापन
Pillars of IIT Metro station ready
माई सिटी रिपोर्टर आदर्श त्रिपाठी कानपुर। आईआईटी से मोतीझील के बीच निर्माणाधीन मेट्रो परियोजना के आईआईटी स्टेशन के सभी पिलर बनकर तैयार हो गए हैं। उप्र मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) अधिकारियों ने बताया कि आईआईटी मेट्रो स्टेशन के लिए कुल 22 पिलर बनाए जाने थे। इनमें से 21 का निर्माण लॉक डाउन से पहले हो गया था। 15 मई को सड़क पर निर्माण शुरू करने की जिला प्रशासन से इजाजत मिलने के बाद बाकी बचे अंतिम पिलर का निर्माण भी पूरा कर लिया गया। यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक कुमार केशव ने मेट्रो इंजीनियरों को बधाई देते हुए कहा कि बीते दो माह में कोरोना महामारी के कारण लागू लॉक डाउन के कारण कानपुर मेट्रो के प्रायोरिटी कॉरिडोर के सिविल निर्माण कार्य में बाधा आई। निर्माण कार्य शुरू होने के बाद से ही मेट्रो इंजीनियर पूरे उत्साह के साथ समय के नुकसान की भरपाई करने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। इसके साथ ही कल्याणपुर तक पाइलिंग ( पिलर निर्माण के लिए जमीन के अंदर खुदाई) के कार्य को भी पूरा कर लिया गया है।\r
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed