फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Pickup was looted from Fazalganj, found overturned in Saadh, miscreants ran away, police investigation

Kanpur: फजलगंज से लूटी गई थी पिकअप, साढ़ में पलटी मिली...बदमाश भागे, SO बोले-  जांच कर होगी कार्रवाई

Wed, 05 Jul 2023 03:29 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 05 Jul 2023 03:29 PM IST
सार

Ghatampur Crime: एसओ साढ़ विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि फजलगंज से लूटी गई आलू लदी पिकअप मथुरापुर तिराहा के पास खंती में पलटी मिली है। घटनास्थल उनके थाना क्षेत्र नहीं है। फिर भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Pickup was looted from Fazalganj, found overturned in Saadh, miscreants ran away, police investigation
सड़क पर पलटी पिकअप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के फजलगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात कार सवार बदमाशों ने चालक को बंधक बनाकर पिकअप लूट ली थी। बुधवार को आलू लदी पिकअप साढ़-जहानाबाद मार्ग पर मथुरापुर मोड़ के पास सड़क  में पलट गई। हादसे के बाद बाद बदमाश पिकअप छोड़कर फरार हो गए।

विज्ञापन

हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया। गाड़ी मालिक ने साढ़ थाने में लूट की तहरीर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, कन्नौज के नानामऊ निवासी मालिक विमलेश पाल ने बताया कि वे अपनी पिकअप में आलू लादकर कानपुर आए थे।
विज्ञापन

फजलगंज पुल के पास कार सवार बदमाशों ने बंधक बनाने के बाद पिकअप लूट ली।  बदमाश जेब में पड़े 12 हजार रुपये व मोबाइल छींनकर बर्रा चौराहा में फेंककर भाग निकले। विमलेश ने राहगीर की मदद से पुलिस को फोन पर लूट की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क में पलटी मिली है पिकअप
इसके बाद वह बर्रा थाने पहुंचे। कुछ देर बाद पुलिस ने साढ़ थाना क्षेत्र के मथुरापुर मोड़ के पास सड़क में पिकअप के पलटने की सूचना दी। बुधवार सुबह साढ़ थाना पहुंचे पीड़ित गाड़ी मालिक ने लूट की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने तुरंम मामले की जांच शुरू कर दी।

आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा
एसओ साढ़ विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि फजलगंज से लूटी गई आलू लदी पिकअप मथुरापुर तिराहा के पास सड़क में पलटी मिली है। घटनास्थल उनके थाना क्षेत्र नहीं है। फिर भी जांच की जा रही है। थाना क्षेत्र की पुलिस को भी सूचना दे दी गई है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed