फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Pickup hit bike in Hardoi, maternal uncle and nephew died

हरदोई में भीषण सड़क हादसा: पिकअप ने बाइक में टक्कर मारी, मामा-भांजे की मौत, एक घायल

Sun, 23 Oct 2022 04:02 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 23 Oct 2022 04:02 PM IST
सार

कासिमपुर थाना क्षेत्र में संडीला- मल्लावां मार्ग पर पिकअप और बाइक के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में मामा-भांजे की मौत हो गई,जबकि मामी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

विज्ञापन
Pickup hit bike in Hardoi, maternal uncle and nephew died
क्षतिग्रस्त बाइक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले के कासिमपुर थाना क्षेत्र में संडीला-मल्लावां मार्ग पर कहली तिराहा के पास पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मामा-भांजे की मौत हो गई। वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी भिजवाया।

विज्ञापन

परिजन को सूचना देकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया है कि रविवार की सुबह संडीला, शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के हुसैन पुर निवासी राजेश तिवारी (45) खेती करते थे। वह अपनी पत्नी उमा (42) के साथ कासिमपुर के बघुआ मऊ निवासी बहन के घर आए थे।
विज्ञापन

रविवार को वह अपने भांजे अभिषेक (25) के साथ बाइक से दवा लेने गौस गंज जा रहे थे। रास्ते में संडीला मल्लावां मार्ग पर कहली तिराहा के पास सामने से आई बेकाबू पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में राजेश की मौके पर मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद चालक पिकअप छोड़कर भाग गया। बाइक चला रहा अभिषेक हेलमेट नहीं लगाए था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उमा व अभिषेक को सीएचसी भिजवाया। जहां पर डॉक्टर ने अभिषेक की हालत नाजुक होने पर लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

लखनऊ जाते समय रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया। घटना से परिजन में कोहराम मचा है। प्रभारी एसओ आनंद नारायण ने पिकअप को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed