फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Photo from Facebook profiles, put on porn site

फेसबुक प्रोफाइल से ली फोटो, अश्लील साइट पर डाली

Fri, 13 Feb 2015 02:39 AM IST
अमर उजाला कानपुर
अमर उजाला कानपुर Updated Fri, 13 Feb 2015 02:39 AM IST
विज्ञापन
Photo from Facebook profiles, put on porn site
नौबस्ता में हैकर्स ने एक महिला की फेसबुक आईडी हैक कर महिला, उसके परिवार की लड़कियों की फोटो मोबाइल नंबर समेत फेसबुक में बनी एक अश्लील साइट और वॉट्स एप के एक ग्रुप में पोस्ट कर दी। महिला, परिवार की लड़कियों के मोबाइल पर कानपुर समेत देश के कई शहरों से फोन आने पर उन्हें मामले की जानकारी हुई। हैकर्स की करतूत से परेशान महिला, उसके पति ने इसकी शिकायत गोविंद नगर सीओ ओमप्रकाश सिंह से की। महिला के पति की तहरीर पर नौबस्ता थाने में आईटी एक्ट के तहत फेसबुक आईडी के नाम राहुल अग्निहोत्री, शिप्रा मिश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

नवंबर 2014 में महिला ने अपना फेसबुक एकाउंट बनाया था। अनजाने में महिला ने एकाउंट की प्राइवेसी लॉक नहीं की थी। जनवरी 2015 में किसी हैकर ने महिला का फेसबुक एकाउंट हैक कर लिया। प्रोफाइल से सभी के मोबाइल नंबर जुटा लिए। इसके बाद फोटो, मोबाइल नंबर समेत फेसबुक की अश्लील साइट और वॉट्स एप के एक ग्रुप में डाल दीं। कुछ दिन बाद महिला, उसके परिवार की लड़कियों के मोबाइल पर लोगों की अश्लील कॉल आना शुरू हो गईं। शुरू में महिला इस पर ध्यान नही दिया, लेकिन फोन करने वालों की संख्या में इजाफा होने पर महिला ने इसकी जानकारी अपने पति को दी। सोमवार को दंपति ने गोविंद नगर सीओ को प्रार्थनापत्र दिया। पुलिस की छानबीन में सामने आया कि राहुल अग्निहोत्री और शिप्रा मिश्रा के नाम से बनी फेसबुक आईडी से फोटो पोस्ट की गई हैं। थानाध्यक्ष राजदेव प्रजापति ने बताया आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच साइबर सेल को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed