{"_id":"5ef5024e8ebc3e42c4599229","slug":"phone-akbarpur-news-knp5676124165","type":"story","status":"publish","title_hn":"केबल फाल्ट से अकबरपुर में धड़ाम रही इंटरनेट सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केबल फाल्ट से अकबरपुर में धड़ाम रही इंटरनेट सेवा
विज्ञापन
माती रोड़ पर टकटौली मोड़ के पास केबल फाल्ट ठीक करने को गड्ढ़ा खोदते मजदूर।
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। माती रोड पर भूमिगत केबल में फाल्ट से अकबरपुर एक्सचेंज से बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा धड़ाम हो गई। फाल्ट ढूंढने के लिए गड्ढ़ा खोदा गया, लेकिन केबल नहीं मिल सकी। इससे फाल्ट दुरुस्त नहीं हो सका। गजनेर व रनियां में कई घंटे बिजली गुल रही। इस वजह से रेडियो फ्रीक्वेंसी बंद रही और मोबाइल पर बात नहीं हो सकी।
माती टेलीफोन एक्सचेंज से अकबरपुर एक्सचेंज को जोड़ने वाली भूमिगत केबल में बुधवार को फाल्ट हो गया। इससे अकबरपुर एक्सचेंज की ब्राडबैंड इंटरनेट सेवा धड़ाम हो गई। गुरुवार को बैंक, निजी व सरकारी कार्यालयों में काम प्रभावित रहा। पूरे दिन के प्रयास के बाद भूमिगत केबल ढूंढे नहीं मिली। इससे फाल्ट जस का तस बना रहा। वहीं गजनेर व रनियां में गुरुवार को कई घंटे बिजली गुल रही। डीजल की आपूर्ति बंद होने से टेलीफोन एक्सचेंज में जनरेटर संचालन नहीं होता है।
ऐसे में बिजली आपूर्ति पर ही उपकरण संचालन की निर्भरता है। सीमित बैटरी बैक अप होने से दोनों एक्सचेंज में लगे माइक्रोवेव एंटीना से रेडियो फ्रीक्वेंसी बंद हो गई। इससे सुबह से दोपहर तक मोबाइल पर बात नहीं हो सकी। नेटवर्क न होने से उपभोक्ता परेशान रहे। रनियां के गौरव, कमलेश व गजनेर के अनिल कुमार ने बताया कि आए दिन संचार सेवा फेल रहती है। माती एक्सचेंज के जेई आशीष कुमार ने बताया कि अकबरपुर में इंटरनेट केबल फाल्ट से बंद है। कई घंटे बिजली नहीं आने पर मोबाइल सेवा भी प्रभावित होती है।