फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Philippines citizen charm came on cycling tour of India troubled

साइकिल से भारत भ्रमण पर आई फिलिपिंस की चार्म को यहां होना पड़ा परेशान, गांववालों ने की मदद

Wed, 10 Jan 2018 09:17 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 10 Jan 2018 09:17 AM IST
विज्ञापन
Philippines citizen charm came on cycling tour of India troubled
भारत भ्रमण पर साइकिल से आईं चार्म

भारत भ्रमण पर साइकिल से घूमने निकली फिलीपींस की चार्म को सर्द रातों के बीच यूपी के औरैया में परेशान होना पड़ गया। हालांकि कुछ गांववालों की मदद से उसे पुलिस के पास तक पहुंचा दिया गया। दरअसल चार्म की स्पेशल साइकिल खराब हो गई थी। कई बड़े मैकेनिक आए लेकिन उसकी साइकिल को ठीक न कर सके। 

विज्ञापन

 

लड़की की साइकिल रात में औरैया के फफूंद में खराब हो गयी तो वहां लोगों की भीड़ लग गयी। विदेशी महिला परेशान हुई तो कुछ लोगों ने पुलिस को फोन कर दिया।पुलिस लड़की को साथ में थाने ले गयी है। काफी देर तक लोग उससे अंग्रेजी में बात कर माजरा समझ सके। 

विज्ञापन

 

मंगलवार शाम को फिलीपींस से भारत भ्रमण पर आई लड़की की साइकिल फफूंद के अछल्दा चौराहे पर खराब हो गयी।साइकिल खराब होते ही वह रुक गयी तो पास के दुकानदारों ने उसकी मदद करना चाही पर अलग किस्म की उसकी साइकिल सही न कर पाए। लोगों की भीड़ लगने से लड़की रोने लगी। इस बीच वहां पहुंचे रिटायर्ड कैप्टन हनुमंत सिंह  ने उससे बातचीत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

उनको इस लड़की ने बताया कि वह फिलीपींस से है और उसका नाम चार्म है। वह एक महीने से साइकिल से भारत भ्रमण पर है। पुलिस के आने पर वह थाने जाने को तैयार हो गई। जहां पहुंचकर उसने अपने दूसरे साथियाें से फोन से बातचीत की। थानाध्यक्ष अनिल पांडेय ने बताया कि साईकिल ठीक कराई जा रही है और वह हमरे देश की मेहमान है, कोई तकलीफ नहीं होगी।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed