फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   PHC in Hamirpur is sick, waiting for treatment, doctors and staff come three hours late

UP: हमीरपुर में PHC ही बीमार..इलाज का है इंतजार, तीन घंटे देरी से आते हैं डॉक्टर और स्टॉफ, पढ़ें क्या है स्थिति

Wed, 12 Jul 2023 03:41 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 12 Jul 2023 03:41 PM IST
सार

Hamirpur News: सीएमओ गीतम सिंह ने कहा कि रेडियोलॉजिस्ट व चिकित्सकों की कमी, तो पूरे प्रदेश में चल रही है। इसके लिए वह शासन स्तर पर मांग करेंगे। कहा कि ओपीडी में सभी चिकित्सकों को बैठने के लिए निर्देशित किया जाएगा।

विज्ञापन
PHC in Hamirpur is sick, waiting for treatment, doctors and staff come three hours late
हमीरपुर में बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शासन द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं पर करोड़ो रुपये खर्च किए जा रहे हैं, ताकि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। हमीरपुर में जिला अस्पताल ही नहीं, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य सुविधाओं का बुरा हाल है। यहां स्टॉफ मनमर्जी से आता है। मरीज इलाज के लिए पहुंच तो जाते हैं, लेकिन वह घंटो दर्द से कराहते रहते हैं।

विज्ञापन

शुक्रवार को जिसकी पड़ताल की गई, तो हकीकत सामने आ गई। अस्पताल में आठ लोगों का स्टॉफ तैनात है। अस्पताल में प्रतिदिन औसतन 30 मरीजों की ओपीडी होती है।शहर के सरस्वती विद्यामंदिर के पास स्थित पीएचसी में सुबह 10.15 बजे देखने को मिला कि अस्पताल में सिर्फ वार्ड सायरा बानो और स्वीपर रेखा मौजूद है।
विज्ञापन

मरीज बनकर पूछा कि डॉक्टर साहब नहीं है क्या, तो बोला कि क्या काम हैं... दिखवाना है। मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि डॉक्टर साहब डॉ. अनीता राज 11 बजे तक आएंगी। यहां पर स्टाफ नर्स दीपा यादव और आदित्य सचान हैं। लैब टेक्नीशिनयन अमित हैं। सरिता सचान एएनएम हैं, जो साइन करके जिला अस्पताल चली गईं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मनमानी से नहीं मिलती हैं बेहतर सुविधाएं
फार्मासिस्ट आलोक प्रजापति हैं, जो अभी मौजूद नहीं हैं। वह लोग कब आएंगे वही बता सकते हैं। वहीं पीएचसी में मरीज के बेड बिना चादर के मिले। वहीं जिन जगहों पर चादर मिली वह गंदी मिली। वहीं, जहां स्टॉफ बैठता है...उन कुर्सियों पर साफ सुथरी तौलिया मिली। ऐसे में स्टॉफ की मनमानी से बेहतर सुविधाओं का लाभ नहीं मिल रहा है।

बुखार है डॉक्टर का कर रहे इंतजार
भैंस्ता निवासी निर्मला ने बताया कि वह बुखार से पीड़ित हैं वह अपने पति के साथ दिखाने आई हैं लेकिन यहां डॉक्टर मौजूद नहीं हैं जिससे उनके आने का इंतजार कर रहे हैं।

शहरी पीएचसी में स्टाफ न बैठने की जानकारी नहीं हैं । अगर स्टाफ समय से नहीं पहुंच रहा है स्पष्टीकरण लेकर कार्रवाई की जाएगी। सुविधाओं को बेहतर किया जाएगा।  -डॉ. गीतम सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी हमीरपुर

पौथिया सीएचसी में डॉक्टर के आने का इंतजार करते रहे मरीज
पौथिया गांव के नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को 10:45 बजे तक डॉक्टर नहीं पहुंचे। फार्मासिस्ट के भरोसे मरीज रहे। रामखिलावन ने बताया की जिस दिन फार्मासिस्ट छुट्टी चले जाते हैं, तो समय से नहीं खुलता अस्पताल। मजबूरी में प्राइवेट अस्पतालों में जाना पड़ता है।

मरीज बोले- हमने फार्मासिस्ट से इलाज कराया
डॉक्टर अर्चना प्रजापति व स्टॉफ नर्स अन्न पूर्णा सचान व वार्ड ब्वाय शैलेंद्र कुमार भी नदारद मिले। फार्मासिस्ट रामसागर 17 मरीज देख चुके थे। कीरतपुर की रानी, पुनिया ,पौथिया गांव की कुशमा व शांति ने बताया डाक्टर साहब के कमरे की कुर्सी खाली थी पड़ी थी, तभी हमने फार्मासिस्ट से इलाज कराया है।

सबने बताए हैं अपने-अपने कारण
फार्मासिस्ट रामसागर ने बताया डॉक्टर के बच्चे की तबियत खराब होने के कारण अस्पताल नहीं आईं हैं। उधर एएनएम कल्पना सिंह ने बताया की शुक्रवार को कैंप से बिजली खराब होने के कारण अस्पताल में अंधेरा रहा मोबाइल फोन की रोशनी से दो प्रसव कराए गए।

इलाज की कहानी मरीजों की जुबानी
जनपद बांदा के गडरिया गांव से आई वनदेवी कहती हैं कि करीब 40 किलो मीटर दूर से चलकर इलाज कराने आए थी। बताया कि सुबह करीब नौ बजे अस्पताल आ गई थी। डेढ़ घंटे लाइन में लगने के बाद चिकित्सक को दिखा पाई। एक बजे ब्लड जांच कराने पहुंची, जिसकी जांच तक नसीब नहीं हो सकी है।

प्राइवेट लैब में महंगे दामों में जांच करानी पड़ती है
कलौलीतीर निवासी गर्भवती अंजनी ने बताया कि नाम का जिला अस्पताल है। जो भगवान भरोसे संचालित किया जा रहा है। अस्पताल में न ही कोई चिकित्सक हैं और न ही मरीजों को कोई जांच की सुविधा है। कहा कि अल्ट्रासाउंड जांच नौ महीने से ठप है। जिसके लिए प्राइवेट लैब में महंगे दामों में जांच करानी पड़ती है।

सापेक्ष काफी पद हैं खाली
प्रभारी सीएमएस डॉ. राजीव गुप्ता ने बताया कि स्वीकृति पद के सापेक्ष काफी पद रिक्त हैं। कहा कि तीन महिला चिकित्सकों की तैनाती है। जिनमें डॉ. अंजना पिछले बुधवार से लगातार तीन पारियों में ड्यूटी करती रही। वहीं डॉ. साधना त्रिपाठी रात पाली में ड्यूटी करती रही।

अल्ट्रासाउंड की जांचें तक नहीं हो पा रही हैं
वहीं, डॉ. प्रतीक्षा सिंह ने ओपीडी संभाली है। उन्होंने कहा कि रेडियोलॉजिस्ट का पद वर्षों से रिक्त हैं। पिछले वर्ष अक्तूबर माह से अल्ट्रासाउंड की जांचे नहीं हो पा रही हैं। जिसकी शासन से मांग लगातार की जा रही है। बताया कि सीएमएस डॉ. फौजिया अंजुम छुट्टी पर हैं।

रेडियोलॉजिस्ट व चिकित्सकों की कमी तो पूरे प्रदेश में चल रही है। कहा कि जिसके लिए वह शासन स्तर पर मांग करेंगे। कहा कि ओपीडी में सभी चिकित्सकों को बैठने के लिए निर्देशित किया जाएगा। -गीतम सिंह, सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed