{"_id":"6a2bc73c291e0ae35403db4c","slug":"pgi-kanpur-vc-dr-amit-devgan-inspects-facilities-and-states-it-will-serve-as-model-for-colleges-in-up-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"PGI कानपुर: कुलपति डॉ. अमित देवगन का निरीक्षण, सुविधाओं को सराहा, बोले- यूपी के कॉलेजों के लिए बनेगा मॉडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PGI कानपुर: कुलपति डॉ. अमित देवगन का निरीक्षण, सुविधाओं को सराहा, बोले- यूपी के कॉलेजों के लिए बनेगा मॉडल
Fri, 12 Jun 2026 02:16 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Fri, 12 Jun 2026 02:16 PM IST
सार
Kanpur News: कुलपति मेजर जनरल डॉ. अमित देवगन ने मल्टी सुपर स्पेशलिटी एंड पीजीआई का निरीक्षण कर वहां की चिकित्सा व्यवस्था की सराहना की। उन्होंने कहा कि इसे प्रदेश के अन्य मेडिकल कॉलेजों के लिए मॉडल के रूप में उपयोग किया जाएगा और पैरा-मेडिकल स्टाफ को यहाँ प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
कानपुर पीजीआई में कुलपति मेजर जनरल डॉ. अमित देवगन का निरीक्षण
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में अटल बिहारी वाजपेई चिकित्सा विश्वविद्यालय के कुलपति के कुलपति मेजर जनरल डॉ. अमित देवगन ने मल्टी सुपर स्पेशलिटी एंड पीजीआई का निरीक्षण किया। उन्होंने पर्चा काउंटर, मेडिसिन काउंटर, ओपीडी, एमआरआई, सीटी स्कैन सेंटर आदि का जायजा लिया। इस दौरान चिकित्सा सुविधाओं की सराहना की। बताया कि उत्तर प्रदेश के अन्य मेडिकल कॉलेजों में चिकित्सा सुविधाओं में सुधार के लिए मॉडल के तौर पर उपयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
साथ ही, वहां के पैरा मेडिकल स्टॉफ को यहां प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। इससे पहले कुलपति ने मेडिकल कॉलेज के लेक्चर हॉल नंबर वन में जाकर चिकित्सा छात्रों से बातचीत की। निरीक्षण में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर संजय काला, उप प्राचार्य डॉक्टर रिचा गिरी, डॉक्टर मनीष सिंह समेत अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन