फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   petrol option of carrots grass

जानें, ये घास कैसे बनी पेट्रोल का विकल्प 

Wed, 01 Mar 2017 01:01 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 01 Mar 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
petrol option of carrots grass
आईआईटी कानपुर का प्रयोग सफल

गाजर घास से एथेनॉल बनाया जा सकता है। आईआईटी कानपुर में यह प्रयोग सफल है। अभी तक जेट्रोफा के पौधे और गन्ने से एथेनॉल बनाया जाता था। एथेनॉल को पेट्रोल का विकल्प माना जाता है। पेट्रोल में 15 फीसदी एथेनॉल मिलाकर बेचने की अनुमति पहले ही केंद्र सरकार दे चुकी है। 

विज्ञापन

डीजी पीजी कॉलेज में मंगलवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। इसका उद्घाटन आईआईटी कानपुर में केमिकल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट की विज्ञानी डॉ. शुचि सिंह और प्रिंसिपल डॉ. साधना सिंह ने किया। आईआईटी कानपुर की विज्ञानी ने बताया कि गाजर घास से एथेनॉल बनाने पर प्रयोगशाला के सभी प्रोजेक्ट सफल हैं। यह इकोफ्रेंडली है। सस्ता भी मिलेगा। अब प्रोडक्शन बढ़ाने पर काम चल रहा है। इससे पहले प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें अंजलि पाल और महमूदा खान ने पहला स्थान हासिल किया। सैयदा जाकिरा फातिमा दूसरे स्थान पर रहीं। एमएससी की दीक्षा शाक्य, क्षमा, सुप्रिया और प्रतिमा ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। इस मौके पर डॉ. अर्चना श्रीवास्तव, डॉ. सुनीता आर्य, डॉ. रश्मि माथुर, डॉ. अंजलि श्रीवास्तव, डॉ. इशिता, डॉ. रचना और डॉ. अमिता मौजूद रहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed