{"_id":"588ddc5d4f1c1b7d3de80072","slug":"perfume-city-desperate-for-up-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"...तो इसलिए यूपी चुनाव के लिए इत्र नगरी बेताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...तो इसलिए यूपी चुनाव के लिए इत्र नगरी बेताब
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 29 Jan 2017 05:53 PM IST
सार
- 1993 में छिबरामऊ विधानसभा में ही हुआ 60.07 फीसदी मतदान
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी की 'इत्र नगरी' कहलाने वाला कन्नौज जिले की तीनों विधानसभा इस बार मतदान का रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में जुटी है। 1952 से लेकर 2012 तक के विधानसभा चुनाव में कभी ऐसा मौका नहीं आया जब इन तीनों विधानसभाओं में मतदान प्रतिशत 60 फीसदी का आंकड़ा छू पाया हो। छिबरामऊ विधानसभा एकमात्र विधानसभा रही है जहां 1993 में 60.07 फीसदी मतदान हुआ।
कन्नौज जिले में मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर 47 हजार 184 नए मतदाता बनाए गए हैं। इधर, जिला प्रशासन भी मतदाताओं की संख्या बढ़ने से खुश नजर आ रहा है। वहीं, मतदाता जागरूकता अभियान के माध्यम से तीनों विधानसभाओं में मतदान का प्रतिशत 60 फीसदी तक पहुंचाने की तैयारी में है। जिले में मतदाताओं के प्रतिशत पर नजर डालें तो जिले की छिबरामऊ विधानसभा में 4 लाख 20 हजार 961 मतदाता हैं। इनमें 17 हजार 689 युवा मतदाता हैं।
इसी प्रकार तिर्वा विधानसभा में 3 लाख 46 हजार 374 मतदाता हैं। यहां पर नौ हजार एक सौ 13 नए मतदाता शामिल हैं। वहीं, कन्नौज विधानसभा में 3 लाख 85 हजार 145 मतदाता हैं। यहां पर 9 हजार 749 नए मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिला प्रशासन को मतदाता जागरूकता अभियान की सफलता को लेकर भरोसा है।
विज्ञापन
विधानसभा चुनावों पर नजर डालें तो कन्नौज व तिर्वा विधानसभा में किसी भी विधानसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत 60 फीसदी तक नहीं गया है। वहीं, छिबरामऊ विधानसभा से 1993 में मतदान का प्रतिशत 60.07 फीसदी रहा था। जिला प्रशासन इस बार अपनी तीनों विधानसभाओं को फर्स्ट डिवीजन पास कराने को बेताब नजर आ रहा है।
विधानसभा- कन्नौज
साल मतदान प्रतिशत
2012 58.29
2002 55.78
1993 58.63
-------------------------------------
विधान सभा- छिबरामऊ
साल मतदान प्रतिशत
2002 59.99
1993 60.07
1967 59.79
----------------------------------
विधानसभा- तिर्वा (उर्मदा)
साल मतदान प्रतिशत
2012 57.9
2002 58.3
1993 59.08
1989 57.01
1985 58.58
-नोट- इन विधानसभाओं में हुआ 55 फीसदी से अधिक मतदान