फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   People upset with power cuts created ruckus at the substation.

Kanpur News: बिजली कटौती से परेशान लोगों ने उपकेंद्र पर किया हो हल्ला

Thu, 21 May 2026 01:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 21 May 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
People upset with power cuts created ruckus at the substation.
कानपुर देहात/डेरापुर। भीषण गर्मी में बिजली की मांग बढ़कर 100 मिलियन यूनिट पहुंच गई है। इधर फॉल्ट बढ़ने व ट्रांसफार्मर फुंकने से लोग गुस्से में हैं। बुधवार को उरसान-निम्दापुर फीडर से जुड़े किसानों व घरेलू उपभोक्ताओं ने शेड्यूल की बिजली आपूर्ति न होने को लेकर उपकेंद्र पहुंच कर हो हल्ला किया। बाद में तहसील पहुंच एसडीएम से शिकायत भी की।
विज्ञापन

अगवासी, उरसान, निम्दापुर, डूडीवरी, खिरवां समेत विभिन्न गांवों के लोग बुधवार सुबह करीब 11 बजे डेरापुर ग्रामीण उपकेंद्र पहुंचे। विद्युत निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि शेड्यूल के अनुसार घरेलू एवं ट्यूबवेल की बिजली आपूर्ति नहीं हो रही है। ट्यूबवेल को केवल एक-दो घंटे ही बिजली मिल रही है। इससे मूंग, उर्द व सब्जियों की फसल सूखने लगी है। बताया कि घरेलू उपभोक्ताओं को भी केवल तीन से चार घंटे बिजली मिल रही है। फॉल्ट कई दिनों तक ठीक नहीं कराए जाते हैं। ललित कुमार, अखिलेश, लोचन शर्मा, सुखदेव, रवि ने कहा कि सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक जेई का इंतजार किया। वह नहीं आए तो एसडीएम शालिनी उत्तम से शिकायत की। एसडीएम ने जेई से फोन पर वार्ता कर दो दिन में बिजली आपूर्ति सुधारने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिले में 47 उपकेंद्रों से 2.75 लाख कनेक्शनों को बिजली आपूर्ति होती है। आमदिनों में बिजली की मांग 90 मिलियन यूनिट तक रहती है। गर्मी बढ़ने पर बिजली में उछाल हुआ है। जरूरत पर कहीं ट्रांसफार्मर दगा दे रहे हैं तो कहीं केबल जल रही है। घंटों बिजली गुल रहने से लोग गुस्से में हैं। गर्मी में रूरा, गौरीकरन,अमरौधा, चिरौरा, मुंगीसापुर, राजपुर, संदलपुर, बनीपारा, शिवली व मुंगीसापुर आदि में बिजली की आंख मिचौली से लोग परेशान रहे। जैनपुर स्थित वर्क शॉप के एसडीओ कुसुम चंद्रा ने बताया कि बिजली की मांग बढ़ने से हर दिन चार ट्रांसफार्मर फुंकने का औसत है। वर्कशॉप में पर्याप्त ट्रांसफार्मर उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

......................

फोटो-15 रूरा में दुर्गा मंदिर के पास जली एबीसी केबल बदलते बिजली कर्मी। संवाद
ट्रासंफार्मर फुंकने व केबल जलने से रूरा की बिजली गुल
रूरा। नगर में कॉलेज फार्म के पास रखा 250 केवी ट्रांसफार्मर ओवर लोड है। बीते साल इसकी क्षमता वृद्धि की मांग हुई थी, इस भार बंटवारे के लिए 200 केवी के ट्रांसफार्मर मिले हैं हालांकि इन्हें लगाया नहीं जा सका है। करीब 20 दिन से ट्रांसफार्मर का एक फेज उड़ने की दिक्कत बनी थी। वहीं पिछले दिनों केबल भी जल चुकी है। बुधवार सुबह करीब 11 बजे ट्रांसफार्मर फुंक गया। इस पर आंबेडकरनगर, बाजार वार्ड, सुभाष नगर के करीब 300 से अधिक घरों की बिजली गुल हो गई। पंखे-कूलर ठप होने से भीषण गर्मी में लोग उबलते रहे। दोपहर करीब तीन बजे डेरापुर से 400 केवी ट्रॉली ट्रांसफार्मर मंगवाया गया। देर शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हुई। इधर मंगलवार रात बजरंग नगर में लगे 250 केवी ट्रांसफार्मर का एक फेज देर रात 10 बजे उड़ गया। इससे 400 घरों की बिजली गुल हो गई। वहीं, बुधवार सुबह सात बजे दुर्गा मंदिर के पास एलटी लाइन की एबीसी केबल जल गई। सात घंटे बाद दोपहर दो बजे केबल ठीक कर बिजली आपूर्ति बहाल की गई। एसडीओ विवेक पांडेय ने बताया कि गर्मी में पंखे, कूलर व एसी एक साथ चलने से लोड बढ़ गया। कॉलेज फार्म के ट्रांसफार्मर का लोड 100 केवी के दो अन्य ट्रांसफार्मर को लगाकर शिफ्ट किया जाएगा। (संवाद)
....................
अमरौधा में घंटों बिजली कटौती से लोग बेहाल
अमरौधा। क्षेत्र में नगर पंचायत समेत आसपास के कई गांव में गर्मी में बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। सुबह 10 बजे से लेकर शाम तक बिजली कटौती गुल रहने से पेयजल किल्लत बनी है। पटेल नगर निवासी शैलेंद्र कुशवाहा ने बताया कि शाम को बिजली आती है। दोपहर की भीषण गर्मी पसीना बहता रहता है। पातेपुर के निर्देश यादव, पवन सिंह, वीर सिंह, निर्भय, अभय सिंह आदि ने बताया कि दोपहर में बिजली गुल रहती है। गर्मी बढ़ने पर दो-तीन दिन से समस्या ज्यादा है। पहले तो दोपहर में कुछ समय के लिए बिजली आ जाती थी लेकिन अब बिजली शाम को मिल रही है। जेई अमरौधा रजनीश ने बताया कि उपकेंद्र में सुधार कार्य कराया जा रहा है इसकी वजह से बिजली आपूर्ति की समस्या रही। दोपहर 12 बजे से दोपहर तीन बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रखने का रोस्टर है। (संवाद)

......................
भोगनीपुर उपकेंद्र में ट्रॉली फुंकी, तीन घंटे तक पुखरायां की सप्लाई ठप
फोटो-35- भोगनीपुर उपकेंद्र में ट्राली की मरम्मत करते विद्युत कर्मी। संवाद

पुखरायां। भोगनीपुर उपकेंद्र की ट्रॉली जलने से तीन घंटे पुखरायां की आपूर्ति ठप रही। विद्युत उपकेंद्र बरौर, मुतैहरापुर, सिंगरसीपुर, अकोढ़ी, नोनापुर में विद्युत कटौती से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण उपभोक्ता धीरेंद्र सिंह, राजू, सीताराम सिंह, शत्रुघन सिंह, दिलनवाज अली, सईद कुरैशी ने बताया कि दिन में दोपहर के बाद बिजली की कटौती हो जाती है। शाम को आपूर्ति शुरू होने के बाद सात से आठ बजे फिर कटौती हो जाती है। पुखरायां के उपभोक्ता उपेंद्र कुमार, संदीप, प्रदीप कुमार, अखिलेश तिवारी, देवन सिंह, हार्दिक मिश्र, अभय ने बताया कि बुधवार को तीन घंटे दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक आपूर्ति ठप रही। पुखरायां के अवर अभियंता रामरूप बिंद ने बताया भोगनीपुर उपकेंद्र टू की ट्रॉली फुंक जाने के कारण दिन में विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई थी। ट्राली की मरम्मत कर शाम चार बजे आपूर्ति चालू कर दी गई। बरौर उपकेंद्र के अवर अभियंता प्रमोद कुमार ने बताया कि दिन में तेज धूप होने के कारण लाइन में फॉल्ट होने से आपूर्ति प्रभावित होती है। रात में चार घंटे बिजली कटौती के निर्देश हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed