फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   People remained troubled for six hours due to stoppage of power supply for repairs.

Kanpur News: मरम्मत के लिए बिजली आपूर्ति बंद होने से छह घंटे परेशान रहे लोग

Mon, 08 Apr 2024 01:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
People remained troubled for six hours due to stoppage of power supply for repairs.
इटावा। तेज धूप के साथ तापमान बढ़ने से लोग परेशान हैं। इस बीच मरम्मत के लिए बिजली कटौती का समय बिना बताए बढाने से लोगों को और अधिक परेशानी हो रही है। रविवार सुबह करीब लगभग 10 बजे से शहर के करीब 15 मोहल्लों की बिजली गुल रही। इससे लोग 37 डिग्री तापमान में उबलते रहे। लगभग छह घंटे बाद बिजली आने पर राहत मिली।
विज्ञापन


शहर में रीवैंप योजना के तहत मरम्मत का काम कराया जा रहा है। काम देरी से होने की वजह से अभी तक काम पूरा नहीं हो सका है। ऐसे में विभाग मई-जून की भीषण गर्मी से पहले अधिकांश इलाके की व्यवस्था को दुरुस्त करने में लगा है। इसलिए लगभग प्रतिदिन मरम्मत के लिए अलग-अलग बिजली घरों पर अलग-अलग समय पर बिजली कटौती की जा रही है। रविवार को मैनपुरी फाटक बिजली घर से जुड़े पेड़ों की छंटाई होने के लिए विभाग की ओर से सुबह 10 से 12 बिजली आपूर्ति बाधित रहने की जानकारी दी गई थी।
विज्ञापन

इसके तहत मोहल्ला चौगुर्जी, घटिया अजमत अली, सिविल लाइन, ईदगाह समेत कई मोहल्लों की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई, लेकिन दोपहर एक बजे तक बिजली न आने से लोग परेशान हो गए। लोगों ने बिजली घर के कर्मचारियों और अधिकारियों को फोन करना शुरू कर दिया, लेकिन कोई सही जानकारी नहीं मिल सकी। इस बीच लोग लगभग चार बजे तक परेशान रहे। चार बजे के बाद बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बैरून कटरा साहब खां में बिजली की केबल बदली जा रही थी। इसके लिए गुरु तेग बहादुर बिजली घर से जुड़े करौल मोहल्ला, साबितगंज, नौरंगाबाद, शास्त्री चौराहा, बैजल कालोनी समेत लगभग 10 मोहल्लों की बिजली आपूर्ति 12 बजे बंद कर दी गई। देर शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। इससे लोग गर्मी में बेचैन रहे।




विजयनगर में रातभर गुल रही बिजली
लाइनपार में शनिवार को लोग अघोषित बिजली कटौती से परेशान रहे। विजय नगर की गली नंबर एक और गली नंबर दो की बिजली विभाग की ओर से मरम्मत के लिए दिन में बंद करने की जानकारी दी गई थी, जबकि रात 11 बजे तक बिजली न आने से लोग गर्मी में उबलते रहे। सूचना पर पहुंचे लाइनमैन ने बिजली सही की, लेकिन कुछ ही देर में फॉल्ट होने बिजली फिर चली गई थी। इससे पूरी रात विजय नगर के भीषण गर्मी में उबलते रहे।



मरम्मत के लिए बिजली आपूर्ति बताकर काटी जा रही है। कोशिश की जाती है कि जितना समय बताया जाए उतने समय में काम पूरा हो जाए। कभी-कभी समस्या आने की वजह से काम में देरी हो जाती है। लोगों को भीषण गर्मी में समस्या न हो, इसके लिए ही मेंटीनेंस काम तेजी से कराया जा रहा है।


- श्रीप्रकाश, एक्सईएन


आज बाधित रहेगी बिजली
इटावा। आरडीएसएस योजना के तहत विद्युत उपकेंद्र मैनपुरी फाटक के फीडर नंबर दो पर मरम्मत कार्य होना है। इससे मोहल्ला सिविल लाइन चुंगी के समस्त क्षेत्र की आपूर्ति सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक बाधित रहेगी। फीडर नंबर चार पर पेड़ छंटाई और अनुरक्षण संबंधी कार्य होने के कारण मोहल्ला कुश कालोनी निकट पॉलिटेक्निक के आसपास विद्युत आपूर्ति सुबह सात बजे से 10 बजे तक बाधित रहेगी। यह जानकारी जेई विनोद यादव ने दी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed