फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   People of the snake charmer community will soon get residential leases in Rura.

Kanpur News: रूरा में सपेरा समाज के लोगों को जल्द मिलेंगे आवासीय पट्टे

Thu, 15 Oct 2026 01:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 15 Oct 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
People of the snake charmer community will soon get residential leases in Rura.
कानपुर देहात। रूरा में आरपीएस इंटर कॉलेज के पीछे की तरफ झोपड़ियों में गुजर-बसर कर रहे सपेरा (जोगी) समुदाय के 26 परिवारों को जल्द आवासीय पट्टे मिलेंगे। नगर विकास अनुभाग की पहल पर अब पूर्व में बनी आवंटन पत्रावली पर निर्णय होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

रूरा में सपेरा समुदाय के परिवार वर्षों से जिस जमीन पर झोपड़ी में रह रहे हैं वह अन्य के स्वामित्व की है। इसकी वजह से पूर्व में कॉलोनी आवंटन के बाद भी कई परिवार घर नहीं बना सके। यह लोग लगातार जमीन आवंटन की मांग करते रहे हैं। भूमिहीन सपेरा समुदाय के परिवारों को आवासीय पट्टे देने के लिए शासनादेश में व्यवस्था भी है। इसी को लेकर पूर्व में करीब तीन साल पहले प्रस्ताव तैयार किया गया था लेकिन निर्णय नहीं हो सका। इसके बाद बीते मई में दोबारा से सर्वे कर प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसमें गाटा संख्या 340 क में बंजर में दर्ज जमीन पर 26 परिवारों को आवासीय पट्टे करने का प्रस्ताव किया गया है।
विज्ञापन

मामले में नगर विकास अनुभाग के संयुक्त सचिव राजेश्वरी प्रसाद ने 14 अक्तूबर को डीएम को पत्र भेजा है। इसमें सपेरा समुदाय के परिवारों को पट्टे की कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। क्षेत्रीय लेखपाल वरुण कटियार ने बताया कि रूरा में बंजर में दर्ज 0.246 हेक्टेयर जमीन पर सपेरा समुदाय के 26 परिवारों को पट्टा आवंटन की पत्रावली मई में बनाकर तहसील कार्यालय भेजी गई थी। एसडीएम राजकुमार पांडेय ने बताया कि नगर विकास अनुभाग का पत्र मिला है। पूर्व में तैयार की गई पत्रावली की जानकारी कराकर नियमानुसार पट्टा आवंटन की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed