{"_id":"3019c25d7ffbce7e7fe0214bf53cd539","slug":"people-getup-morning-involved-in-yoga-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह उठे, योग में जुटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह उठे, योग में जुटे
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
Updated Mon, 22 Jun 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग करने के लिए शहरी जोश से लबरेज नजर आए। क्या
विज्ञापन
बच्चे, क्या बूढ़े सभी में योग शिविर का हिस्सा बनने का उत्साह था। लोग
हाथों में चटाई और पानी की बोतल लेकर सवेरे-सवेरे पार्कों की ओर कूच कर गए
थे। शहर की विभिन्न पार्कों, स्कूलों और कॉलेजों में आयोजित शिविर में
लोगों को योग कराया गया। ‘आप सीधे बैठ जाएं ...आंखों को बंद करके गहरी सांस लें... सांस लेने और बाहर करने की प्रक्रिया दो से तीन बार दोहराएं ...। कुछ ऐसे ही शब्दों के साथ योग करने के टिप्स दिए गए। इस दौरान शहरियों को योग के अलग-अलग आसनों के बारे में भी बताया गया। वहीं, संडे को देर तक सोने का प्रोग्राम कैंसल करके युवा भी बड़ी संख्या में योग स्थल पहुंचे। शहर के प्रमुख पार्कों ही नहीं या गली मोहल्ले और सोसाइटी के पार्कों में भी योग का क्रेज रहा।