फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   People created ruckus against opening of liquor shop in Vinayakpur

Kanpur News: विनायकपुर में शराब ठेका खुलने के विरोध में लोगों का हंगामा

Tue, 01 Apr 2025 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
People created ruckus against opening of liquor shop in Vinayakpur
कानपुर।
विज्ञापन

कल्याणपुर के विनायकपुर अर्जुननगर में देशी शराब ठेका खुलने का इलाकाई लोगों ने विरोध कर दिया। इस दौरान लोगों ने जमकर नारेबाजी भी की। लोगों का आरोप है कि ठेका खुलने के प्रस्तावित दुकान के पास ही स्कूल कॉलेज और मंदिर है।

विनायकपुर के अर्जुननगर में देसी शराब का ठेका खुल रहा है। इसकी जानकारी पर भाजपा नेता शैलेंद्र सिंह, इलाके के विनोद कुमार मिश्रा, रामनाथ सिंह, देवेश कटियार, रमेश कुमार समेत दर्जनों लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन



इलाकाई लोगों ने बताया कि ठेके के 900 मीटर की दूरी पर स्कूल और कॉलेज है । इसके साथ ही 200 मीटर की दूरी पर बड़ा हनुमान मंदिर और अन्य मंदिर भी स्थित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठेके पर नशेबाजों का जमावड़ा लगने के कारण स्कूली बच्चों और भक्तों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। मौके पर पहुंचे आबकारी अधिकारियों ने मामले की जांच कर समाधान निकालने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed