{"_id":"6adbc9c79b5906793c0fbe8c","slug":"people-created-an-uproar-over-the-digging-of-the-road-kanpur-news-c-362-1-ka11013-159304-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सड़क की खोदाई कराने पर लोगों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सड़क की खोदाई कराने पर लोगों ने किया हंगामा
विज्ञापन
कानपुर। चकेरी के मंगला विहार प्रथम में दस दिन पहले आधी सड़क खोदकर छोड़ दी गई थी। शुक्रवार को ठेकेदार जेसीबी लेकर बाकी सड़क की खोदाई कराने पहुंचा तो स्थानीय लोगों ने विरोध कर हंगामा किया। लोगों ने मानकों की अनदेखी करने और पूरी सड़क खोदने से त्योहार में आवागमन की समस्या होने की बात कही।
वार्ड 47 दहेली सुजानपुर में सड़क निर्माण कराया जाना है। स्थानीय निवासी अनुराग मिश्रा, राजू समेत अन्य लोगों का कहना है कि दशहरे से पहले आधी सड़क की खोदाई की गई थी। इसके बाद काम नहीं कराया गया। अब पूरी गली में खोदाई कराई जा रही है। इससे घरों से निकलने में परेशानी हो रही है। गली में पहले से नाली बनी हुई है, इसके बावजूद दोबारा नाली बनाने के नाम पर खोदाई हो रही है। जेई से शिकायत करने पर उन्होंने आरटीआई से जानकारी लेने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया।
स्थानीय निवासी चंद्रभूषण त्रिपाठी, राहुल सिंह और अवध किशोर शुक्ला ने भी त्योहार के समय खोदाई पर नाराजगी जताई। लोगों ने पार्षद पर मनमाने ढंग से काम कराने का आरोप लगाते हुए अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही है। वहीं पार्षद निर्देश सिंह चौहान ने कहा कि जल्द ही सड़क बनवा दी जाएगी। कुछ लोगों ने ठेकेदार का विरोध किया था। उन्होंने मानक के विपरीत काम कराने के आरोपों को गलत बताया।