फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   People are troubled by potholes and mud on the road in Sikhmapur, accidents are happening

Kanpur News: सिखमापुर में मार्ग पर गड्ढे व कीचड़ से लोग परेशान, हो रहे हादसे

Sun, 18 Oct 2026 02:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 18 Oct 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
People are troubled by potholes and mud on the road in Sikhmapur, accidents are happening
पुखरायां। नगर बाईपास किसान सेवा आश्रम से जुड़ा सिखमापुर होकर जाने वाले रोड पर गड्ढे होने के साथ कीचड़ व जलभराव रहता है। इससे सिखमापुर गांव के बीच से होकर निकलना मुश्किल है। यहां तक गांव की आरसीसी गलियां भी उखड़ गई हैं। शिकायत के बाद भी अधिकारी ध्यान नहीं देते।
विज्ञापन

सिखमापुर गांव के प्रेम सिंह यादव, रफीक अहमद, महेंद्र यादव, जीतू, नरेंद्र संखवार ने बताया कि सिखमापुर जाने वाला मार्ग पुखरायां बाईपास कानपुर-झांसी हाईवे से जुड़ा है। इस मार्ग से नोनापुर, प्रेमपुर, बरौली, देवराहट और नगीना रोड से जुड़े हैं। जहां से सीधे लोग पुखरायां के लिए निकल आते हैं। इस रोड पर काफी समय से जलभराव है। इसी वजह से रोड में गड्ढे व कीचड़ हो गया है।
विज्ञापन

गंदगी रहने के कारण आसपास घरों में रहने वाले लोग बदबू से परेशान हैं। मच्छर का प्रकोप बढ़ गया है। इससे बीमारी फैलने का खतरा बढ़ा है। ग्रामीणों ने बताया कि अमरौधा ब्लॉक कार्यालय में इस समस्या को लेकर फरियाद की गई, लेकिन किसी जिम्मेदार ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। इधर संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत की। इसके बाद भी सुनवाई न होने पर 14 अक्तूबर को एसडीएम को प्रार्थना पत्र दिया गया है। एसडीएम देवेंद्र सिंह ने बताया कि अमरौधा बीडीओ को पत्र जारी कर जल्द ग्रामीणों की समस्या का समाधान कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। यदि समाधान नहीं कराया गया तो जवाब लेकर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed