फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   People are facing trouble because of Anna cattle

अन्ना मवेशी हुए हमलावर: राहगीरों को कर रहे घायल, हाईवे और मुख्य सड़कों पर रहता है जमावड़ा

Mon, 22 Aug 2022 12:43 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 22 Aug 2022 12:43 PM IST
सार

ग्रामीणों का कहना है कि अन्ना मवेशियों को छोड़ने वाले पशु पालकों की सूची ब्लाक में अधिकारियों को दी गई थी पर कोई सुनवाई नहीं की गई। वहीं, बीडीओ बृजकिशोर कुशवाहा का कहना है जल्द अभियान चलाकर छुट्टा पशुओं को छोड़ने वाले पालकों पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
People are facing trouble because of Anna cattle
सड़क पर घूमते अन्ना मवेशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कदौरा इलाके में और गांवों में अन्ना मवेशी हमलावर हो रहे हैं। कई दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। अन्ना मवेशी फसलों को भी चर रहे हैं। गांवों की गलियों, नगर के प्रमुख चौराहों, हमीरपुर-जोल्हूपुर ह्राइवे पर अन्ना मवेशी डेरा जमाए रहते हैं। इस वजह से छोटे बड़े वाहन, पैदल निकलने वाले राहगीरों को घायल भी कर देते है। 

विज्ञापन


शनिवार की शाम बेरी निवासी 50 वर्षीय देवीदयाल, पत्नी संतोषी के साथ बाइक से गांव जा रहे थे। कस्बे के बेरी रोड पर अन्ना मवेशियों की टक्कर से दोनों गिरकर घायल हो गए। जिसके बाद इलाज के लिए उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया था। तीन दिन पहले बवीना-कठपुरवा मार्ग पर छुट्टा मवेशियों को बचाने के चक्कर में दो बाइक सवार टकरा गए थे। दोनों को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान कठपुरवा कविता किरन, उदनपुर महेंद्र सिंह, इकौना बृजनंदन तिवारी, नाका कल्लू सिंह कहते है कि अन्ना मवेशियों को छोड़ने वाले पशु पालकों की सूची ब्लाक में अधिकारियों को दी गई थी पर कोई सुनवाई नहीं की गई। बीडीओ बृजकिशोर कुशवाहा का कहना है जल्द अभियान चलाकर छुट्टा पशुओं को छोड़ने वाले पालकों पर कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पेड़ पर चढ़कर बचाई भैंसे से जान 
सिरसा कलार थाना क्षेत्र के गांव ऊद में युवक ने पेड़ पर चढ़कर अन्ना भैंसे से जान बचाई। ऊद गांव निवासी जितेंद्र सिंह सेंगर खेत पर गए थे। खेत में अन्ना भैंसा चर रहा था। उसको हांकने के लिए उसने डंडा मार दिया। जैसे ही डंडा मारा भैंसा पीछे पड़ गया। जितेंद्र भागकर बरगद के पेड़ पर चढ़ गया।


जितेंद्र का एक साथी भैंसे के तेवर देखकर पहले ही पेड़ पर चढ़ गया था। दोनों लगभग तीन घंटे पेड़ पर चढ़े रहे। इस दौरान भैंसा भी खड़ा रहा। तब किसी ने पुलिस को फोन कर दिया, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह भैंसें को भगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed