फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   People are crossing the railway tracks putting their lives in danger in Auraiya, officials said do not do this

Auraiya: खतरे में जान डालकर रेलवे ट्रैक पार कर रहे लोग, अधिकारी बोले- ऐसा न करें...कभी भी हो सकती है अनहोनी

Fri, 01 Mar 2024 01:26 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 01 Mar 2024 01:26 PM IST
सार

Auraiya News: पिछले दिनों फुट ओवरब्रिज की पटिया गिर जाने से रेल प्रशासन ने फुट ओवरब्रिज के चारों तरफ बेरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिया था। अभी 15 मार्च तक के लिए बंद रहेगा।

विज्ञापन
People are crossing the railway tracks putting their lives in danger in Auraiya, officials said do not do this
पटरी पर खड़ी मालगाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में दिल्ली-हावड़ा रुट पर अछल्दा रेलवे पर शुक्रवार सुबह तकरीबन 9:45 पर कानपुर से इटावा की ओर जा रही मालगाड़ी के पहियों में ब्रेक बाइंडिंग हो गई। इससे मालगाड़ी प्लेटफार्म-तीन पर रुक गई। लोको पायलट ने स्टेशन मास्टर को तकनीकी खराबी की जानकारी दी। स्टेशन मास्टर की जानकारी पर पहुंचे रेलकर्मी तकनीकी खराबी को दूर करने में जुट गए।

विज्ञापन

इसी बीच कानपुर से इटावा की तरफ जा रही मेमू ट्रेन  04159 को प्लेटफार्म चार की लूप लाइन पर रोका गया। प्लेटफार्म तीन पर मालगाड़ी खडी होने व रेलवे फुट ब्रिज बंद होने की वजह से यात्री अपनी जान जोखिम में डाल कर मालगाड़ी के नीचे से गुजरकर मेमू में चढ़े। कुछ यात्री मालगाड़ी के ऊपर से ट्रैक पार करते रहे। रेलकर्मी की कड़ी मशक्कत के बाद 10 से 25 मिनट पर तकनीकी खराबी दूर कर गंतव्य की ओर रवाना किया जा सका।
विज्ञापन

इस सब के बीच काफी संख्या में यात्री खुद की जान के साथ खिलवाड़ करते नजर आए। बता दें कि पिछले दिनों फुट ओवरब्रिज की पटिया गिर जाने से रेल प्रशासन ने फुट ओवरब्रिज के चारों तरफ बेरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिया था। अभी 15 मार्च तक के लिए बंद रहेगा। दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए फिलहाल दूसरा कोई रास्ता न होने से सवारियों को उस तरफ जाने के लिए ट्रैक के रास्ते जान हथेली पर रखकर जाने को मजबूर होना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed